IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स टीम से फिर जुड़े फाफ डु प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स

दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने शनिवार को बताया कि फाफ डु प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के लिए टीम के साथ फिर से जुड़ गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के लिए साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स के फिर से टीम से जुड़ने की घोषणा कर दी.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

दिल्ली, 17 मई : दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने शनिवार को बताया कि फाफ डु प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के लिए टीम के साथ फिर से जुड़ गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के लिए साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स के फिर से टीम से जुड़ने की घोषणा कर दी. हालांकि टीम की तरफ से यह भी बताया गया कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क और साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर डोनोवोन फेरेरिया उपलब्ध नहीं हैं. अपने बयान में डीसी ने स्टार्क और फेरेरिया के आईपीएल के बाकी मैचों के लिए भारत न लौटने के उनके फैसले को सपोर्ट किया है.

स्टार्क की अनुपलब्धता के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया है. रहमान भी स्टार्क की तरह ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, उन्हें जैक फ्रेजर मैक्गर्क की जगह टीम से जोड़ा गया है. मैक्गर्क निजी वजहों से भारत वापस नहीं लौट रहे हैं. मैक्गर्क का वापस न आना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका है. वह मौजूदा समय के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं. वहीं मुस्तफिजुर रहमान के जुड़ने से टीम की गेंदबाजी खासकर तेज गेंदबाजी मजबूत हुई है. मैक्गर्क के न आने की वजह से डीसी को रहमान को जोड़ने और स्टार्क की कमी को पूरा करने का मौका मिल गया. यह भी पढ़ें : GT Players to Wear Lavender Jersey: 22 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल मैच में लैवेंडर जर्सी पहनेंगे गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी, दुनिया को देंगें ये खास मेसेज

मुस्तफिजुर रहमान मेगा ऑक्शन में शामिल थे. लेकिन अन्य बांग्लादेशी खिलाड़ियों की तरह रहमान को भी तब किसी टीम ने नहीं खरीदा था. मुस्तफिजुर रहमान पिछले सीजन सीएसके का हिस्सा थे. वे 2016 से आईपीएल खेल रहे हैं और अब तक 57 मैचों में 61 विकेट हासिल कर चुके हैं. रहमान 2022-2023 सीजन में डीसी का हिस्सा रह चुके हैं.

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और प्लेऑफ में उसका पहुंचना तय माना जा रहा था लेकिन पिछले 5 मैच इस टीम के लिए अच्छे नहीं रहे हैं और अब टीम पर अंतिम-4 से बाहर होने का भी खतरा है. डीसी के 11 मैचों में 6 जीत और 4 हार के बाद 13 अंक है. एक मैच का बारिश के कारण कोई नतीजा नहीं निकला था इसलिए एक अंक टीम को मिल गया था. फिलहाल डीसी अंक तालिका में 5वें स्थान पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer Captaincy Records: सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर होंगे टी इंडिया के नए 'सरपंच'? बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से दी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Most Centuries In IPL History: आईपीएल इतिहास में इन टीम के बल्लेबाजों ने मैदान में मचाया हैं तांडव, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक