IPL 2023: रैना ने रहाणे की तूफानी पारी पर कहा, यह पीली जर्सी की ताकत है

अजिंक्य रहाणे (61 रन) और रवींद्र जडेजा (3/20) के शानदार प्रयासों से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुम्बई इंडियंस को आईपीएल मुकाबले में शनिवार रात सात विकेट से हरा दिया. जीत के लिए 158 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई ने 11 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली.

Ajinkya Rahane

मुम्बई, 9 अप्रैल : अजिंक्य रहाणे (61 रन) और रवींद्र जडेजा (3/20) के शानदार प्रयासों से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुम्बई इंडियंस को आईपीएल मुकाबले में शनिवार रात सात विकेट से हरा दिया. जीत के लिए 158 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई ने 11 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली. अनुभवी रहाणे, जिन्होंने कई आईपीएल टीमों का प्रतिनिधित्व किया है, ने अपना अर्धशतक मात्र 19 गेंदों में पूरा कर इस सत्र का सबसे तेज अर्धशतक बना डाला. इन फॉर्म बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने 36 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाये. चेन्नई की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि लगातार हार का सामना करने वाली मुम्बई को अभी अपना खाता खोलना है.

आईपीएल के डिजिटल आधिकारिक प्रसारक जियो सिनेमा से रहाणे ने कहा, "यह सब कुछ इस बात पर आता है कि आप कैसे खेलना चाहते हैं और आप खेलने के लिए कितने भूखे हैं. मैं हमेशा खेलने का लक्ष्य रखता हूं और टीम के लिए योगदान देना चाहता हूं. जब मुझे पता चला कि चेन्नई ने मेरे लिए बोली लगाई है तो मैं खुश हुआ. मैंने चेन्नई के ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में काफी कुछ सुना था. लेकिन जब मैं यहां आया तो मैंने इसे महसूस किया. यह वाकई एक शानदार माहौल है. इससे खिलाड़ी को सहज होने में मदद मिलती है. माही भाई (एमएस धोनी) हर खिलाड़ी को खेलने की आजादी देते हैं." यह भी पढ़ें : IPL 2023: सैम करेन का बड़ा बयान, कहा- मैं पंजाब किंग्स का भाग्य बदल सकता हूं

रहाणे की बल्लेबाजी के बारे में जियोसिनेमा के आईपीएल विषेशज्ञ सुरेश रैना ने कहा, "यह पीली जर्सी की ताकत है. जैसा हम पारी के दौरान बात कर रहे थे कि रहाणे और ऋतुराज दोनों मुम्बई और महाराष्ट्र से हैं और इन पिचों को अच्छी तरह समझते हैं. उन्होंने इस मौके का बढ़िया इस्तेमाल किया. यह माही भाई के लिए दिलचस्प सिरदर्द बनने वाला है जब मोईन अली टीम में लौटेंगे."

इस बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कहा कि किसी को भी रहाणे से इस आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक बनाने की उम्मीद नहीं थी. पटेल ने पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में रहाणे के संघर्ष को याद किया. उन्होंने कहा, "पारी के दौरान यह कभी नहीं लगा कि रहाणे जोखिम ले रहे हैं. वह हमेशा नियंत्रण में दिखे. वह अपनी इस पारी से खुश होंगे क्योंकि उन पर ठप्पा लगा है कि वह टी20 में बल्लेबाजी नहीं कर सकते. पिछले दो वर्षों में एक बार वह बिके नहीं और एक बार दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया. इसे देखते हुए वह अपने प्रदर्शन से रोमांचित होंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड