IPL 2023 Match Fixing Racket? आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आया बुकी का फोन, शिकायत के बाद BCCI की जांच शुरू
मोहम्मद सिराज (Photo Credits: ICC/Twitter)

IPL 2023 Match Fixing Racket?आईपीएल पर सट्टेबाजी का साया डराने लगा है. क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक बुकी का फोन आया है. फोन कॉल के बाद उनकी तरह से बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट (ACU)  में इसकी शिकायत के बाद जहां बीसीसीआई की तरह से जांच शुरू कर दी गई है. वहीं बुकी के फोन से हडकंप मच गया है.

सिराज ने बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) को बताया कि  कि 'एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया था और RCB की टीम से जुड़ी जानकारी मांग रहा था. वहीं बीसीसीआई ने बताया कि यह एक ट्रक ड्राइवर है, जो IPL के पिछले मैच में सट्टेबाजी में बहुत सारा पैसा गंवा चुका है और यह ड्राइवर सिराज से उनकी टीम के बारे में अंदरूनी जानकारी चाहता था. वहीं जब बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट की तरह से जांच शुरू की गई तो मालूम पड़ा कि वह एक ट्रक ड्राइवर है.