तोक्यो ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट: अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की भारत-पाकिस्तान के मुकाबलों को यूरोप में करने की कोशिश

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की कोशिश है कि 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में अगर भारत और पाकिस्तान का आमना सामना होता है तो वे अपने घरेलू और विदेशी जमीन पर होने वाले मैच यूरोप में खेलें. ओलंपिक में जगह बनाने के लिए और सात टीमों के पास मौका होगा जिसमें पाकिस्तान, मिस्र, दक्षिण कोरिया, स्पेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड, भारत के साथ कुछ अन्य टीमें दावेदारी पेश करेंगी.

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (Photo Credits: Wikipedia)

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (International Hockey Federation) की कोशिश है कि 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में अगर भारत और पाकिस्तान (Pakistan) का आमना सामना होता है तो वे अपने घरेलू और विदेशी जमीन पर होने वाले मैच यूरोप में खेलें. एफआईएच ने गुरुवार को ड्रा की टीमें जारी की, जिसमें भारत और पाकिस्तान को दो अलग-अलग ग्रुपों में रखा गया है और दोनों टीमों का सामना ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में हो सकता है.

एफआईएच जल्द ही तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफायर्स के लिए ड्रा घोषित करेगा और पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के सूत्र के मुताबिक इसमें भारत-पाकिस्तान का सामना हो सकता है. इस सूत्र ने कहा, "सितंबर-अक्टूबर में होने वाले क्वालीफायर में शीर्ष टीमों को निचली रैंकिंग वाली टीमों से खेलना होगा. भारत और पाकिस्तान एक-एक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट जीत चुके है और ड्रा में दोनों का सामना हो सकता है."

यह भी पढ़ें : हॉकी इंडिया ने सीनियर पुरूष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए चुने 33 खिलाड़ी, जारी की सूची

ओलंपिक में जगह बनाने के लिए और सात टीमों के पास मौका होगा जिसमें पाकिस्तान, मिस्र, दक्षिण कोरिया, स्पेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड, भारत के साथ कुछ अन्य टीमें दावेदारी पेश करेंगी. भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के हटाये जाने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव है.

सूत्र ने कहा, "यह जरूरी नहीं है कि हम ड्रा में भारत से खेलें लेकिन अगर ऐसा होता है तो एफआईएच शायद ये मैच यूरोप में करायेगा क्योंकि भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) में हालात खेलने के अनुकूल नहीं हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\