एजेंसी न्यूज

Commonwealth Games 2022 India Day 1 Schedule: बैडमिंटन में आज होगा India-Pakistan का मुकाबला, जानें राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन भारत का कार्यक्रम

राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन शुक्रवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है.

Commonwealth Games 2022 India Day 1 Schedule: बैडमिंटन में आज होगा India-Pakistan का मुकाबला, जानें राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन भारत का कार्यक्रम

बर्मिंघम, 29 जुलाई: राष्ट्रमंडल खेलों का गुरुवार देर रात बर्मिंघम शहर में रंगारंग आगाज हो गया है. भारतीय एथलीट ओलंपिक में सफलता के झंडे गाड़ने के लिए बर्मिंघम पहुंचे हैं. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 205 भारतीय एथलीट भाग ले रहे हैं जो 16 खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं में133 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे. ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के चोट के कारण बाहर होने से प्रशंसकों का उत्साह बेशक थोड़ा कम हुआ है लेकिन अन्य खिलाड़ियों से भी भारत को बड़ी उम्मीदें हैं.

यहां जानिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल कैसा है. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पहले दिन प्रतिस्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है.

तैराकी:

कुशाग्र रावत - 400 मीटर फ्री स्टाइल हीट (दोपहर 3:00 बजे)

आशीष कुमार सिंह - 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 हीट्स (दोपहर 3:00 बजे) सजन प्रकाश - 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स (दोपहर 3:00 बजे)

श्रीहरि नटराज - 100 मीटर बैकस्ट्रोक एच (दोपहर 3:00 बजे)

कुशाग्र रावत - (क्वालीफाई करने पर) - 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (1:30 बजे)

आशीष कुमार सिंह - (क्वालीफाई करने पर) - 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस 9 फाइनल (11:30 बजे)

सजन प्रकाश - (क्वालीफाई करने पर) - 50 मीटर बटरफ्लाई सेमी (11: 30 बजे)

श्रीहरि नटराज - (क्वालीफाई करने पर) - 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल (रात 11:30 बजे)

मुक्केबाजी :

शिव थापा - पुरुषों का 63.5 किग्रा राउंड ऑफ़ 32 (दोपहर बाद 4:30 बजे)

सुमित कुंडू - पुरुषों का 75 किग्रा राउंड ऑफ़ 32 (दोपहर बाद 4:30 बजे)

रोहित टोकस - पुरुषों का 67 किग्रा राउंड ऑफ़ 32 (रात 11:00 बजे)

आशीष चौधरी - पुरुषों का 80 किग्रा राउंड ऑफ़ 32 (रात 11:00 बजे)

जिमनास्टिक:

योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ - पुरुष व्यक्तिगत और टीम क्वालीफाइंग (दोपहर 1:30 बजे)

पुरुष टीम फाइनल (क्वालीफाई करने पर) (रात 10:00 बजे)

हॉकी:

भारत बनाम घाना- महिला समूह चरण (शाम 6:30 बजे)

लॉन बॉल्स:

नयनमोनी - महिला एकल (दोपहर 1:00 बजे)

दिनेश, नवनीत, चंदन- मेन ट्रिपल्स (दोपहर 1:00 बजे)

सुनील, मृदुल- पुरुष युगल राउंड एक (शाम 7:30 बजे)

रूपा, तानिया, लवली- महिला राउंड एक (शाम 7:30 बजे)

स्क्वाश:

सौरव, रामित, अभय (दोपहर बाद 4:30 बजे)

जोशना, सुनयना, अनाहत (दोपहर बाद 4:30 बजे)

पुरुष एकल (रात 10:30 बजे)

महिला एकल (रात 10:30 बजे) यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022: पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय दल को दीं शुभकामनाएं, यहां देखें खिलाड़ियों के सभी कार्यक्रम

टेबल टेनिस:

पुरुष टीम - क्वालीफाइंग राउंड एक (दोपहर 2:00 बजे)

महिला टीम- क्वालीफाइंग राउंड एक (दोपहर 2:00 बजे)

पुरुष टीम- क्वालिफाइंग राउंड दो (रात 8:30 बजे)

महिला टीम- क्वालीफाइंग राउंड दो (रात 8:30 बजे)

ट्रैक साइकिलिंग:

विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, अनंत, दिनेश- पुरुष टीम पर्स्यूट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)

मयूरी, त्रियशा, शुशिकला- महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (2:30 बजे)

रोजित, रोनाल्डो, डेविड, एसो- पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (2:30 बजे)

पुरुष टीम पर्स्यूट फाइनल (क्वालीफाई करने पर) (शाम 8:30 बजे)

महिला टीम स्प्रिंट फाइनल (क्वालीफाई करने पर) (शाम 8:30 बजे)

पुरुष टीम स्प्रिंट फाइनल (क्वालीफाई करने पर) (शाम 8:30 बजे)

ट्रायथलॉन:

आदर्श, विश्वनाथ - पुरुष फ़ाइनल (दोपहर 3:30 बजे)

संजना, प्रज्ञा- महिला फ़ाइनल (शाम 5:30 बजे).

बैडमिंटन:

भारत बनाम पाकिस्तान - मिश्रित टीम स्पर्धा का ग्रुप चरण (शाम 6:30 बजे).

इनपुट भाषा 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).