खेल

Commonwealth Games 2022: पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय दल को दीं शुभकामनाएं, यहां देखें खिलाड़ियों के सभी कार्यक्रम

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 283 अलग-अलग मेडल इवेंट शामिल हैं. इस साल 72 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन खेलों के लिए लगभग 6,500 एथलीट और सपोर्ट स्टाफ बर्मिंघम पहुंचे हैं. राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार महिला टी-20 किक्रेट को शामिल किया गया है.

Commonwealth Games 2022: पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय दल को दीं शुभकामनाएं, यहां देखें खिलाड़ियों के सभी कार्यक्रम
पीएम मोदी (Photo credit : Twitter)

Commonwealth Games 2022, राष्ट्रमंडल खेल 2022: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से पहले भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, "बर्मिंघम में 2022 सीडब्ल्यूजी की शुरुआत में भारतीय दल को शुभकामनाएं" CWG 2022 Opening Ceremony Live Streaming: जानें कहां देख सकते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह और मुकाबले का लाइव प्रसारण

बर्मिंघम में आज राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हो रही है. भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे भव्य उद्घाटन समारोह के साथ इस इवेंट की शुरुआत होगी. यह खेल आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे.

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 283 अलग-अलग मेडल इवेंट शामिल हैं. इस साल 72 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन खेलों के लिए लगभग 6,500 एथलीट और सपोर्ट स्टाफ बर्मिंघम पहुंचे हैं. राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार महिला टी-20 किक्रेट को शामिल किया गया है.

बर्मिंघम, 28 जुलाई बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पहले दिन प्रतिस्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है.

तैराकी :

कुशाग्र रावत - 400 मीटर फ्री स्टाइल हीट (दोपहर 3:00 बजे)

आशीष कुमार सिंह - 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 हीट (दोपहर 3:00 बजे)

साजन प्रकाश - 50 मीटर बटरफ्लाई हीट (दोपहर 3:00 बजे)

श्रीहरि नटराज - 100मी बैकस्ट्रोक एच (दोपहर 3:00 बजे)

कुशाग्र रावत - (अगर क्वालीफाई कर लिया) - 400 मीटर फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल (रात 11:30 बजे)

आशीष कुमार सिंह - (अगर क्वालीफाई कर लिया) - 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस9 फाइनल (रात 11:30 बजे)

साजन प्रकाश - (अगर क्वालीफाई कर लिया) - 50 मीटर बटरफ्लाई सेमी (रात 11:30 बजे)

श्रीहरि नटराज - (अगर क्वालीफाई कर लिया) - 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमी (रात 11:30 बजे)

मुक्केबाजी :

शिव थापा : पुरूष 63.5 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे)

सुमित कुंडु : पुरूष 75 किग्रा, राउंड 32 (शाम 4:30 बजे)

रोहित टोकस : पुरूष 67 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे)

आशीष चौधरी : पुरूष 80 किग्रा, राउंड 32 (रात 11:00 बजे)

जिमनास्टिक्स :

योगेश्वर, सत्यजीत, सैफ - पुरूष व्यक्तिगत और टीम क्वालीफाइंग (रात 1:30 बजे)

पुरूष टीम फाइनल : (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 10:00 बजे)

हॉकी :

भारत बनाम घाना : महिला ग्रुप चरण (शाम 6.30 बजे)

लॉन बॉल्स :

नयानमोनी - महिला एकल (दोपहर 1.00 बजे)

दिनेश, नवनीत, चंदन - पुरूष ट्रिपल्स (दोपहर 1.00 बजे)

सुनील, मृदुल - पुरूष पेयर दौर 1 (शाम 7.30 बजे)

रूपा, तानिया, लवली - महिला फोर दौर 1 (शाम 7.30 बजे)

स्क्वाश :

सौरव, रमित, अभय - राउंड 64 (शाम 4.30 बजे)

जोशना, सुनैना, अनहत - राउंड 64 (शाम 4.30 बजे)

पुरूष एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे)

महिला एकल : राउंड 64 (रात 10.30 बजे)

टेबल टेनिस :

पुरुष टीम - क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे)

महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 1 (दोपहर 2:00 बजे)

पुरुष टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे)

महिला टीम- क्वालीफाइंग दौर 2 (रात 8:30 बजे)

ट्रैक साइकिलिंग:

विश्वजीत, नमन, वेंकप्पा, अनंत, दिनेश- पुरुष टीम परसुईट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)

मयूरी, त्रियशा, शुशिकला- महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)

रोजित, रोनाल्डो, डेविड, एसो- पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफिकेशन (दोपहर 2:30 बजे)

पुरुष टीम परसुईट फाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)

महिला टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)

पुरुष टीम स्प्रिंट फ़ाइनल (अगर क्वालीफाई कर लिया) (रात 8:30 बजे)

ट्रायथलॉन:

आदर्श, विश्वनाथ - पुरुष फाइनल (दोपहर 3:30 बजे)

संजना, प्रज्ञा- महिला फाइनल (शाम 5:30 बजे)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2022 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).