भारत बनाम वेस्टइंडीज: जीत के बाद कुलदीप यादव ने दिया बयान, कहा- ईडन गार्डन्स से वाकिफ होने का मिला फायदा

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच विकेट से जीत के बाद कहा कि ईडन गार्डन्स की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होने का बहुत बड़ा फायदा मिला.....

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (Photo Credit: PTI)

कोलकाता:  चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच विकेट से जीत के बाद कहा कि ईडन गार्डन्स की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होने का बहुत बड़ा फायदा मिला.  कुलदीप को पता था कि गेंद ग्रिप बनाएगी और टर्न नहीं लेगी और ऐसे में उन्होंने 13 रन देकर तीन विकेट लिये तथा वेस्टइंडीज को आठ विकेट पर 109 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभायी. कुलदीप को मैन आफ द मैच भी चुना गया. कुलदीप ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जब आपने किसी एक मैदान पर कई मैच खेले हों तो उसका बहुत अधिक फायदा मिलता है. आप विकेट, आउटफील्ड आदि से अच्छी तरह से परिचित होते हो.

इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है. जैसे मुझे पता था कि अगर आप इस पिच पर अपनी गति बदलते हैं तो आपको इसका फायदा मिलेगा. इससे मुझे काफी मदद मिली और मेरा आत्मविश्वास बढ़ा.’’ टी20 में 100 विकेट पूरे करने वाले कुलदीप पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं. उन्हें यहां खेलने का अच्छा अनुभव है जिसे उन्होंने अपना पहला मैच खेल रहे स्पिन आलराउंडर कृणाल पंड्या के साथ भी साझा किया. उन्होंने कहा, ‘‘उसने सातवें ओवर में गेंद संभाली और मैंने आठवें ओवर में. हमारे बीच केवल इतनी ही बात हुई कि विकेट से टर्न नहीं मिल रहा है लेकिन गेंद पर ग्रिप बन रही है. ’’

यह भी पढ़ें: Ind vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से दी मात, सीरीज में 1-0 की बढ़त

कुलदीप ने लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी खास गेंद की जिसने बल्लेबाजों को खासा परेशान किया और उन्होंने कहा कि वह अंडर-19 के दिनों से इस पर काम कर रहे थे.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने चार पांच साल पहले नेट्स पर इस गेंद का अभ्यास शुरू कर दिया था. पिछली श्रृंखला में भी कुछ अवसरों पर मैंने इस गेंद का उपयोग किया. इस गेंद को लेकर आश्वस्त होता जा रहा हूं और मैच की परिस्थितियों के अनुसार इसका उपयोग कर रहा हूं.

टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज की लय तोड़ने के लिये इस तरह की गेंद करनी होती है. इससे बल्लेबाज का बल्ला कुंद हो सकता है.’’ भारत ने 110 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जल्दी गंवा दिये। ऐसे में केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक की नाबाद 31 रन की पारी काफी काम आयी. कुलदीप ने कहा, ‘‘कई बार 110 रन का लक्ष्य भी मुश्किल बन जाता है. ईडन गार्डन्स में दूसरी पारी में गेंद स्विंग ले रही थी. उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हमारे लिये मुश्किलें पैदा की.’’

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड