IND vs SL 1st T20 Match 2020: गुवाहाटी में हो रही है झमाझम बारिश, मैच शुरू होने में हो सकती है देरी
भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की T20 श्रृंखला का पहला मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया है, लेकिन आपको बता दें कि फिलहाल गुवाहाटी में बारिश की वजह से मैच थमा हुआ है.
India vs Sri Lanka 1st T20I Match 2020: भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की T20 श्रृंखला का पहला मुकाबला आज गुवाहाटी (Guwahati) के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जाएगा. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया है, लेकिन आपको बता दें कि फिलहाल गुवाहाटी में बारिश की वजह से मैच थमा हुआ है.
गुवाहाटी में इस हफ्ते की शुरुआत में बारिश हुई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ था, लेकिन रविवार यानि आज सुबह यहां फिर लगातार बारिश होने लगी. वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पहले ही ये आसार जताए गए थे कि आज शाम 5 से 6 बजे के बीच फिर से बारिश दस्तख दे सकती है.
यह भी पढ़ें- IND vs SL 1st T20 Match 2019: भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के पास इतिहास रचने का मौका, पढ़ें लिस्ट
बता दें कि टीम इंडिया में यार्कर किंग नाम से मशहूर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) चोटिल होने की वजह से लंबे समय बाद इस मैच से टीम में वापसी कर रहे हैं. शिखर धवन ने दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में शतक जमाकर अपनी फिटनेस साबित की थी.
Captain @imVkohli has won the toss and elects to bowl first in the 1st @Paytm T20I against Sri Lanka.#INDvSL pic.twitter.com/V2a6ujWHrK
— BCCI (@BCCI) January 5, 2020
वहीं जसप्रीत बुमराह के लिए भी यह सीरीज और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज एक परीक्षा है जो उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए देनी है. गेंदबाजी में कुंद हुई धार को बुमराह यहां तेज और पैनी करना चाहेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2020 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

