India vs Pakistan Hockey: भारत-पाकिस्तान हॉकी मुकाबलों का इतिहास; क्या इस बार बदलेंगे पाक के लिए हालात?

चाहे क्रिकेट हो या हॉकी, भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी खेल हो, मुकाबला हमेशा बड़ा होता है. इन दोनों दक्षिण एशियाई टीमों का सामना शनिवार 14 सितंबर को हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में होने वाला है.

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी टीम (Photo Credits: @asia_hockey and @TheHockeyIndia/X)

नई दिल्ली, 13 सितंबर : चाहे क्रिकेट हो या हॉकी, भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी खेल हो, मुकाबला हमेशा बड़ा होता है. इन दोनों दक्षिण एशियाई टीमों का सामना शनिवार 14 सितंबर को हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में होने वाला है. यह दोनों टीमों का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला होगा, और खास बात यह है कि दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और अब तक अपराजित रही हैं.

हालांकि जहां पेरिस ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारत ने अपने चारों मैच जीते हैं तो वहीं पाकिस्तान ने दो मैच ड्रॉ किए और दो जीते हैं. इस तरह से दोनों ही टीमें अपराजेय हैं लेकिन फॉर्म के हिसाब से भारतीय टीम बीस है. एक खास बात यह भी है कि पाकिस्तान की हॉकी टीम पिछले 8 साल से भारत के खिलाफ जीत का इंतजार कर रही है. आखिरी बार पाकिस्तान ने 2016 में साउथ एशियन गेम्स में भारत को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद से पाकिस्तान एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाया है. यह भी पढ़ें : Babar Azam Selfie With Pitch Invader: बाबर आज़म ने पाकिस्तान चैंपियंस कप 2024 मैच के दौरान फील्ड में घूसें फैन के साथ क्लिक की सेल्फी, देखें वीडियो

2013 से अब तक भारत और पाकिस्तान 25 बार विभिन्न टूर्नामेंटों में भिड़ चुके हैं. इनमें से 16 बार भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं और 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. दोनों टीमों की हाल की भिड़ंत एशियन गेम्स में हुई थी, जहां भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया था, जो पाकिस्तान की अब तक की सबसे बड़ी हार थी.

हालांकि पाकिस्तान ने हाल ही में सुल्तान अजलान शाह कप में दूसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन उनकी टीम अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है. पाकिस्तान पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया और 2023 के वर्ल्ड कप में भी जगह नहीं बना सका था. एशियन गेम्स में भी उन्हें भारत से 10-2 से करारी हार झेलनी पड़ी थी.

इसके बावजूद, पाकिस्तान की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में अब तक की यात्रा मजबूत रही है और वे उम्मीद कर रहे हैं कि हॉकी में भारत को फिर से टक्कर दे सकें. भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी में अब तक के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें क्रिकेट जैसी कहानी नजर आती है. जहां पाकिस्तान 2000 तक मजबूत टीम थी और लेकिन बाद में भारत ने बाजी मारी है. साल 2000 तक पाकिस्तान ने 93 में से 47 मैच जीते थे, जबकि भारत ने 29 मैचों में जीत हासिल की थी. कुल मिलाकर अब तक दोनों टीमों के बीच 180 मैच हो चुके हैं, जिनमें भारत ने 66 और पाकिस्तान ने 82 मैच जीते हैं. पिछले 30 सालों में भारत ने 37 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 35 मैचों में जीत दर्ज की है. 15 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Pakistan Women, ICC Womens World Cup 2025 6th Match Live Toss And Scorecard: रोमांचक मुकाबले पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच पहले छठे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India Women vs Pakistan Women, ICC Womens World Cup 2025 6th Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम पाकितान के बीच शारजाह में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

IND vs PAK Memes Go Viral: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, 9वीं बार जीता एशिया कप का खिताब; सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल

\