Ind vs Aus 2nd ODI 2020: शिखर धवन अपने 18वीं शतक से चुके, देखें टीम इंडिया का क्या है हाल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार यानि आज राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपने 18वीं सेंचुरी लगाने से महज चार रन से चूक गए.

शिखर धवन (Photo Credits: Getty Images)

India vs Australia 2nd ODI Match 2020: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार यानि आज राजकोट (Rajkot) के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने 18वीं सेंचुरी लगाने से महज चार रन से चूक गए. बता दें कि शिखर धवन ने अपनी इस पारी के दौरान 90 गेदों का सामना करते हुए 13 चौके एवं एक छक्के लगाए. धवन को 96वें रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने अपना शिकार बनाया. धवन का कैच मिशेल स्टार्क ने सीमारेखा के पास लपका.

बता दें कि आज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने राजकोट में टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान विराट कोहली 40 गेंद में दो चौके की मदद से 37 और श्रेयस अय्यर छह गेंद में एक रन बनाकर खेल खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Year Ender 2019: रोहित शर्मा के लिए साल 2019 रहा शानदार, बल्ले से जड़े कई रिकार्ड्स- कोहली को भी पछाड़ा

भारत के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा ने आज 44 गेंद में छह चौके की मदद से 42 रन की पारी खेली. बता दें कि शर्मा आज महज 4 रन से अपने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 9000 रन पूरा करने से चूक गए.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Streaming In India: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Happy Holi 2026: देश भर में आज होली की धूम, लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर मना रहे हैं खुशियों का त्योहार; देखें VIDEO

South Africa vs New Zealand T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

South Africa vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\