IND-W vs SA-W T20 Tri-Series: दक्षिण अफ्रीका पर जीत के बाद स्मृति मंधाना ने कहा, अमनजोत और दीप्ति के बीच साझेदारी ने कमाल किया

"बल्लेबाजों ने हमें बताया कि गेंद घूम रही है, यह सूखी पिच थी और हमारे स्पिनरों को लगा था कि वे अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं. उन्होंने जो कुछ भी किया, वह देखने लायक था."

भारतीय महिला क्रिकेट टीम उप कप्तान स्मृति मंधाना

भारत की कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना ने त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 रन की जीत के लिए अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा की जमकर सराहना करते हुए कहा कि दोनों ने कमाल का प्रदर्शन किया. यह भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 27 रनों से दी करारी शिकस्त, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी

मंधाना ने मैच के बाद कहा, "हमने मैच से पहले बात की थी कि हमें अपना जज्बा दिखाने की जरूरत है और टीम ने यह कर दिखाया. अमनजोत और दीप्ति के बीच साझेदारी ने यह दिखाया. फिर हमारे गेंदबाजों ने इस पिच पर अपना काम किया. जो शुरूआत हमें मिली, उससे लगा कि 120-130 तक हम पहुंचेंगे, लेकिन हमने लगभग 15 रन और बना लिए, इसका श्रेय उन्हें जाता है.

कप्तान ने कहा, "बल्लेबाजों ने हमें बताया कि गेंद घूम रही है, यह सूखी पिच थी और हमारे स्पिनरों को लगा था कि वे अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं. उन्होंने जो कुछ भी किया, वह देखने लायक था."

प्लेयर ऑफ द मैच अमनजोत कौर ने कहा, "टीम की जीत में योगदान देकर मैं बहुत खुश हूं. कभी नहीं सोचा था कि मैं इस तरह खेलूंगी, यह अच्छा मौका था और खुशी है कि मैंने इस मौके का फायदा उठाया. बस कुछ रन बनाने की उम्मीद कर रही थी। उन्होंने (दीप्ति) मुझे समझाया, मैं डेब्यू कर रही थी और उन्होंने मुझे अच्छी तरह से गाइड किया. मुझसे कहा कि सिर्फ़ सिंगल लो और अंत तक बैटिंग करो. इससे वाकई मदद मिली."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड