Ind vs Eng Test 2021: भारतीय टीम में अंतिम 2 टेस्ट के लिए ठाकुर की जगह उमेश होंगे शामिल

भारत ने इंग्लैंड के साथ होने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए 17 सदस्यीय अपनी टीम की बुधवार को घोषणा की.

उमेश यादव हुए चोटिल (Photo Credits; ANI)

नई दिल्ली, 17 फरवरी : भारत ने इंग्लैंड (England) के साथ होने वाले चार मैचों की टेस्ट सीरीज (Test series) के अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए 17 सदस्यीय अपनी टीम की बुधवार को घोषणा की. दोनों टेस्ट मैच अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में 24 फरवरी से खेले जाएंगे. चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज का तीसरा टेस्ट डे-नाइट टेस्ट मैच के रूप में खेला जाएगा.

तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर (Shardul Thakur) को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए रिलीज कर दिया गया है और अब उमेश यादव को उनकी जगह भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा. हालांकि उससे पहले उमेश को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उमेश भारतीय टीम से जुड़ेंगे. यह भी पढ़ें : Ind vs Eng Test 2021: नासिर हुसैन के अपनी टीम को तीखे बोल, कहा- पिच का रोना रोने के बजाय करो ये

अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhishek Sharma Hospitalised: स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना संदिग्ध, जानें क्या हुआ?

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Abhishek Sharma Hospitalised: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, अभिषेक शर्मा की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

\