Ind vs Aus: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर ने कहा- विश्व क्रिकेट में काफी ताकतवर खिलाड़ी हैं विराट कोहली

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कहा है कि भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली विश्व क्रिकेट में काफी ताकतवर हैं जिन्होंने एक आक्रामक क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक स्टेट्समैन होने के काम को भी बखूबी अंजाम दिया है.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter/ICC)

सिडनी, 15 नवंबर: आस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व कप्तान मार्क टेलर (Mark Taylor) ने कहा है कि भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) विश्व क्रिकेट में काफी ताकतवर हैं जिन्होंने एक आक्रामक क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक स्टेट्समैन होने के काम को भी बखूबी अंजाम दिया है. कोहली 17 से 21 दिसंबर के बीच एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौटेंगे. वह हालांकि वनडे और टी-20 सीरीज में खेलेंगे लेकिन चार मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी तीन मैचों में शिरकत नहीं कर पाएंगे.

आस्ट्रेलियाई अखबार द सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड (Morning Herald) ने टेलर के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि वह विश्व क्रिकेट में वह काफी मजबूत खिलाड़ी हैं, लेकिन मुझे यह लगता है कि एक आक्रामक क्रिकेटर और एक स्टेट्समैन के बीच जो बारीक रेखा होती है वो उसका सम्मान करने में सफल रहे हैं. मुझे लगता है कि वह शानदार काम कर रहे हैं."

यह भी पढ़े: रोहित को अगर टी20 कप्तान नहीं बनाया गया तो यह शर्मनाक और भारतीय क्रिकेट का नुकसान होगा: गंभीर.

टेलर ने माना कि वह खेल के सबसे मजबूत शख्स हैं और कहा कि यह खिताब उनके ऊपर एकदम सही है.

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह इस जिम्मेदारी को सम्मान देते हैं. जब आप उन्हें खेलते हुए देखेंगे तो वह काफी हद तक खुद में खोए हुए नजर आते हैं. मैंने जब भी उनसे बात ही तो मैंने पाया है कि वह खेल का, जो इस खेल को खेल रहे हैं या खेल चुके हैं उसका काफी सम्मान करते हैं."

हाल ही में आस्ट्रेलिया के मुख्च कोच जस्टीन लैंगर (Justin Langer) ने भी कोहली की तारीफ की थी और कहा था कि उन्होंने जितने भी खिलाड़ी देखें हैं उनमें कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट