IND vs AUS 4th Test Day 4: श्रेयस को कमर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत के बाद स्कैन के लिए भेजा गया

ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के स्कोर के करीब पहुंचने की भारतीय टीम की उम्मीदों को तब झटका लगा जब अहमदाबाद टेस्ट के चौथे दिन रविवार को श्रेयस अय्यर ने कमर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की और बल्लेबाजी के लिए नहीं आए.

श्रेयस अय्यर ( Photo Credit: Twitter)

अहमदाबाद, 12 मार्च : ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के स्कोर के करीब पहुंचने की भारतीय टीम की उम्मीदों को तब झटका लगा जब अहमदाबाद टेस्ट के चौथे दिन रविवार को श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कमर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की और बल्लेबाजी के लिए नहीं आए.

तीसरे दिन के खेल में रवींद्र जडेजा ने श्रेयस के ऊपर बल्लेबाजी की. यह अपने आप में असामान्य नहीं था क्योंकि भारत अक्सर जडेजा को बायें और दायें हाथ के संयोजन को बनाने के लिए ऊपर भेजता आया है, लेकिन चौथे दिन की सुबह जब जडेजा आउट हुए तो भी श्रेयस बल्लेबाजी के लिए नहीं आए और श्रीकर भरत नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. बीसीसीआई ने थोड़ी ही देर बाद एक बयान जारी करते हुए लिखा, "श्रेयस अय्यर ने तीसरे दिन के खेल में कमर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की थी. उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नजर बनाए है." यह भी पढ़ें : LLC 2023: वर्ल्ड जायंट्स ने इंडिया महाराजा को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हराया

यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या श्रेयस इस टेस्ट में बल्लेबाजी करने के लिए काबिल हो पाएंगे. चोट भारत को विशेष रूप से चिंतित करेगी क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में श्रेयस पीठ की परेशानी से जूझ रहे थे. इसने उन्हें इस बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले टेस्ट के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर रखा था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड