ICC World Test Championship Final 2021: इंग्लैंड को शिकस्त देते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया का सपना टूटा

भारतीय टीम ने मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को शनिवार को एक पारी और 25 रनों से हराने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली.

टीम इंडिया (Photo Credits: Instagram)

अहमदाबाद, 6 मार्च : भारतीय टीम (Indian team) ने मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को शनिवार को एक पारी और 25 रनों से हराने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली. भारत ने पहली पारी में 160 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड को 135 रन पर ऑलआउट कर दिया. भारत ने इस जीत से चार मैचों की टेस्ट पर 3-1 से कब्जा किया और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली.

भारत का इस चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा जो पहले ही खिताबी मुकाबले में जगह बना चुका है. भारत 72.2 फीसदी अंक के साथ चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड 70 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. भारत के फाइनल में पहुंचने से तीसरे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया फाइनल में नहीं पहुंच सका.

यह भी पढ़ें : Ind vs Eng 4th Test 2021: भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में पारी और 25 रन से हराया, सीरीज पर जमाई 3-0 से कब्जा

इंग्लैंड को हराने से पहले भारत ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 2-1 से हराया था. विश्व चैंपियनशिप का फाइनल लंदन के ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान पर इस साल 18 से 22 जून के बीच खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट