एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी: भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को 3-1 से दी शिकस्त

भारत ने यहां एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी टूर्नांमेंट में शनिवार को पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी.

भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से दी शिकस्त (Photo Credit: Twitter)

मस्कट: भारत ने यहां एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी टूर्नांमेंट में शनिवार को पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी. यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है. भारत ने इस साल के शुरू में चैंपियंस ट्रॉपी में पाकिस्तान को 4-0 से हराया था. भारत ने जकार्ता के एशियाई खेलों में भी पाकिस्तान को 2-1 से पराजित किया था.

हालांकि पाकिस्तान ने मोहम्मद इरफान जूनियर के गोल की बदौलत भारत पर शुरुआत बढ़त बना ली थी, लेकिन भारत ने दूसरे क्वार्टर में मैच में वापसी करते हुए 24वें मिनट में बराबरी कर ली. 33वें मिनट में दूसरा गोल कर भारत ने बढ़त ली और 42वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मैदानी गोल दागकर इस बढ़त को 3-1 कर दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final 2 Match Winner Prediction: क्या सेमीफाइनल में पाकिस्तान महिला टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाएगी श्रीलंका? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Sri Lanka Women vs Pakistan Women, Semi-Final 2 Pitch Report: दुबई में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

How And Where To Watch England National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 3rd Test Match Day 2 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Sri Lanka Women vs Pakistan Women, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Preview: दुबई में आज खेला जाएगा श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स