क्रिकेट

गुजरात जायंट्स के खिलाड़ी सहवाग, गेल ने टीम के साथियों के साथ मनाया नवरात्रि का पर्व

भारत के दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और वेस्टइंडीज के करिश्माई बल्लेबाज क्रिस गेल ने जोधपुर में नवरात्रि मनाई, जहां उनकी टीम, अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली गुजरात जायंट्स, लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में सोमवार को बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में अंतिम चरण मैच खेलेगी.

गुजरात जायंट्स के खिलाड़ी सहवाग, गेल ने टीम के साथियों के साथ मनाया नवरात्रि का पर्व
Gujarat Giants

जोधपुर, 2 अक्टूबर : भारत के दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और वेस्टइंडीज के करिश्माई बल्लेबाज क्रिस गेल ने जोधपुर में नवरात्रि मनाई, जहां उनकी टीम, अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली गुजरात जायंट्स, लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में सोमवार को बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में अंतिम चरण मैच खेलेगी. देश नवरात्रि का भव्य त्योहार मना रहा है. आमतौर पर मैदान पर क्रिकेट के गियर में नजर आने वाले क्रिकेटरों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा कर प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

सहवाग की अगुआई में गुजरात जायंट्स ने प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है और वह सोमवार को बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में एलिमिनेटर मैच खेलेगी. यह भी पढ़ें : India vs Pakistan, ICC T20 World Cup 2022 Promo: भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले वीडियो में देखें ‘शर्मा जी के बेटे’ द्वारा ‘दर्दनापुर’ की कहानी- Video

इसके अलावा, गेल और सहवाग, पार्थिव पटेल, केविन ओ ब्रायन, ग्रीम स्वान, रिचर्ड लेवी और अजंता मेंडिस भी उनकी टीम का हिस्सा हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2022 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).