India and Kuwait Footballers’ Fight Video: SAFF चैंपियनशिप मैच में श्री कांतीरावा स्टेडियम में भारत और कुवैत के फुटबॉलरों के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल

India and Kuwait Footballers’ Fight Video: मंगलवार को SAFF चैंपियनशिप 2023 मैच के दौरान भारत और कुवैत नेशनल फुटबॉल टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। हालाँकि फ़ुटबॉल मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, लेकिन दोनों टीमो के बीच घोर कलेश की बदौलत सभी लोग अपनी सीटों से चिपके रहे! मैच के अंत में भारतीय और कुवैती फुटबॉलरों के बीच लड़ाई शुरू हो गई. हुआ यूं कि कुवैत के हमद अल कल्लाफ ने सहल समद को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. जवाब में, भारत के रहीम अली ने कल्लाफ को धक्का दे दिया, जिससे दोनों टीमो के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. रहीम और कल्लाफ दोनों को लाल कार्ड दिखाए गए और बाहर भेज दिया गया. इसके अलावा, भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमाक को भी मैच में लाल कार्ड दिया गया था.

वीडियो देखें: