अर्जेटीना: फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के घुटने की होगी सर्जरी

अर्जेटीना के महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना आस्टियोअथ्र्राइटिस से जूझ रहे हैं और इससे निजात पाने के लिए उन्हें अपने घुटने की सर्जरी करानी होगी.

फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना (Photo Credit: Twitter)

ब्यूनस आयर्स: अर्जेटीना के महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना आस्टियोअथ्र्राइटिस से जूझ रहे हैं और इससे निजात पाने के लिए उन्हें अपने घुटने की सर्जरी करानी होगी. समाचार एजेंसी एफे ने माराडोना के चिकित्सक जर्मन ओचोआ के हवाले से बताया, "हमने रूस में हुए विश्व कप से पहले उनका इलाज किया ताकि वह रूस में अपनी गतिविधियों को अच्छे से पूरा कर सकें."

ओचोआ ने कहा, "उनके दोनों घुटने में गंभीर आस्टियोअथ्र्राइटिस है. उनके पास कार्टिलेज नहीं है और उनकी हड्डियां एक-दूसरे को छू रही है." गुरुवार को जारी एक वीडियो में देखा गया कि मेक्सिको के सेकेंड डिविजन क्लब डोराडोस डे सिनालोआ के प्रशिक्षण सत्र के दौरान 57 वर्षीय माराडोना को चलने में दिक्कत हो रही थी. माराडोना इस क्लब के मुख्य कोच हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार