स्पेनिश लीग-ला लीगा के अध्यक्ष Javier Tebas ने कहा- उम्मीद है कि Lionel Messi हमारी लीग के साथ ही करियर का अंत करेंगे

स्पेनिश लीग-ला लीगा के अध्यक्ष जेवियर तेबास ने सोमवार को उम्मीद जताई है कि स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी स्पेनिश लीग के साथ ही अपने करियर का अंत करेंगे. तेबास ने इस बात को माना कि वह इस बात को लेकर चिंतित थे कि कहीं मेसी बार्सिलोना फुटबाल क्लब को छोड़ न दें.

लियोनेल मेसी (Photo Credits: Instagram)

कोलकाता, 7 सितंबर : स्पेनिश लीग-ला लीगा के अध्यक्ष जेवियर तेबास ने सोमवार को उम्मीद जताई है कि स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी स्पेनिश लीग के साथ ही अपने करियर का अंत करेंगे. तेबास ने इस बात को माना कि वह इस बात को लेकर चिंतित थे कि कहीं मेसी बार्सिलोना फुटबाल क्लब को छोड़ न दें. मेसी ने क्लब छोड़ने की बात कही थी लेकिन पिछले सप्ताह उन्होंने इस सारी अटकलों को विराम दे दिया और कहा कि अदालत में लड़ने के बजाए वह एक और सीजन के लिए बार्सिलोना में ही रहेंगे.

मेसी ने क्लब से कहा था कि वह फ्री ट्रांसफर के क्लॉज को देखते हुए क्लब को छोड़ना चाहते हैं. बार्सिलोना और ला-लीगा हालांकि इस बात से पूरे समय इनकार करती रहीं और उनका कहना था कि क्लब का मेसी के साथ करार है और अगर कोई अन्य क्लब मेसी को अपने साथ जोड़ना चाहता है तो उसे क्लब को वायआउट क्लॉज के मुताबिक, 700 मिलियन यूरो देने होंगे. इसके बाद मेसी ने अगले 10 महीने और क्लब के साथ बिताने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें: लियोनेल मेसी पर लगा जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध

तेबास ने ला लीगा द्वारा यूट्यूब लाइव के माध्यम से आयोजित किए गए एक वैश्विक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमें चिंता तो थी लेकिन ज्यादा चिंतित नहीं थे. हम चाहते थे कि मेसी हमारे साथ रहें."

उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि मेसी फुटबाल इतिहास के शायद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं. वह क्लब के साथ 20 साल तक रहे हैं. ला लीगा के अध्यक्ष होने के नाते मैं चाहता हूं कि वह अपने करियर का अंत हमारे टूर्नामेंट में ही करें."

Share Now

संबंधित खबरें

Olympic Winter Games 2026 Google Doodle: विंटर ओलंपिक 2026! गूगल ने समर्पित किया खास डूडल, अमेरिका की ऐतिहासिक जीत का मनाया जश्न

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Live Score Update: कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\