FIFA World Cup 2034: फीफा वर्ल्ड कप 2034 की सऊदी अरब की मेजबानी पर लगा मोहर, जानें पूरा मामला, स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को संयुक्त रूप से 2030 सीजन करेंगे होस्ट
फीफा विश्व कप (Photo Credits: Twitter)

FIFA World Cup 2034: बुधवार को सऊदी अरब को फीफा विश्व कप 2034 के मेजबान के रूप में पुष्टि की गई है. सऊदी अरब फीफा वर्ल्ड कप 2034 की मेजबानी के लिए बोली लगाने वाला इकलौता देश था और आधिकारिक मेजबान राष्ट्र के रूप में पुष्टि की गई है. इसके अलावा फीफा ने यह भी ऐलान किया कि 2030 वर्ल्ड कप संयुक्त रूप से स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को द्वारा अर्जेंटीना, उरुग्वे और पैराग्वे में अतिरिक्त मैचों के साथ आयोजित किया जाएगा. कतर ने साल 2022 में फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी जिसे अर्जेंटीना ने जीता था.

फीफा वर्ल्ड कप 2034 की सऊदी अरब की मेजबानी पर लगा मोहर: