FIFA विश्व कप: स्टार फुटबॉलर नेमार की टीम में वापसी

इस साल फरवरी में एक मैच के दौरान नेमार को पैर में चोट लगी थी और मार्च में उनकी इस चोट की सर्जरी हुई थी. चिकित्सकों ने कहा था कि नेमार तीन माह तक फुटबाल मैदान पर वापसी नहीं कर पाएंगे.

(Photo Credits: Instagram)

ब्रासीलिया:  इस साल रूस में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए ब्राजील की 23 सदस्यीय फुटबाल टीम की घोषणा हो गई है और इस टीम में स्टार खिलाड़ी नेमार को शामिल किया गया है.  बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सर्जरी के बाद वापसी करने वाले नेमार ने वर्तमान में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब में फुटबाल के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है.

इस साल फरवरी में एक मैच के दौरान नेमार को पैर में चोट लगी थी और मार्च में उनकी इस चोट की सर्जरी हुई थी.  चिकित्सकों ने कहा था कि नेमार तीन माह तक फुटबाल मैदान पर वापसी नहीं कर पाएंगे.

अगले माह से रूस में होने वाले विश्व कप के लिए नेमार के अलावा ब्राजील टीम में एडरसन, डानिलो, फर्नादिन्हो और गेब्रिएल जीसस को भी शामिल किया गया है.

ब्राजील को 14 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए ग्रुप-ई में कोस्टा रिका, सर्बिया और स्विट्जरलैंड के साथ शामिल किया गया है.  वह 17 जून को अपना पहला मैच खेलेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया के दूसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी