Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जीता तीन ग्लोब सॉकर अवार्ड्स, Al Nassr के खिलाड़ियों, कोचों ने मनाया जश्न, लगाएं 'SIUUU' के नारे, देखें वीडियो

Al Nassr Players, Coaches Chant 'SIUUU': सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल नासर ने सोशल मीडिया पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए पूरी टीम द्वारा दिए गए सरप्राइज का वीडियो शेयर किया है, जिन्होंने हाल ही में ग्लोब सॉकर अवार्ड्स 2023 में तीन पुरस्कार जीते थे. टीम के सदस्य रोनाल्डो के आसपास एकत्र हुए और उनके लिए एक केक भी खरीदा जिसपर रोनाल्डो लिखा था. पूरी टीम की ओर से सेको फोफाना ने कहा, "हमें खुशी है कि आपने ये रिकॉर्ड हासिल किए." टीम के सभी खिलाड़ी और कोच भी "एसआईयूयूयू" के नारे लगाने लगे, जिसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जब भी गोल करते हैं तो कहते हैं.

वीडियो देखें: