Cristiano Ronaldo Takes Lie Detector Test: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लाई डिटेक्टर लिया टेस्ट, करियर के बारे में दिए दिलचस्प सवालों के जवाब, देखें वीडियो

Cristiano Ronaldo Takes Lie Detector Test: क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया की सबसे प्रसिद्ध खेल हस्तियों में से एक हैं और फुटबॉल के मैदान पर उन्होंने जो महारत दिखाई है वह किसी से पीछे नहीं है. अल-हज़्म के खिलाफ अल-नासर के मुकाबले में रोनाल्डो ने क्लब और देश के लिए 850 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराया. हाल ही में, स्टार स्ट्राइकर ने क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज फर्म बिनेंस के साथ एक लाई डिटेक्टर टेस्ट लिया, जहां उनसे उनके करियर के बारे में कई सवाल पूछे गए. बायनेन्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर गेम का वीडियो जारी किया है.

वीडियो देखें: