Cristiano Ronaldo Surpasses 1 Billion Followers: पुर्तगाल राष्ट्रीय फुटबॉल टीम(Portugal National Football Team) और अल नासर के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिनके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मिलाकर 1 बिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं. CR7 ने हाल ही में अपना YouTube चैनल "UR Cristiano" लॉन्च किया है, जिसने सिर्फ़ एक हफ़्ते में सबसे तेज़ 50 मिलियन फ़ॉलोअर्स तक पहुँचने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के सबसे ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के 639 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं. फ़ेसबुक पर रोनाल्डो के 170 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर रोनाल्डो के 113 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं. चीनी प्लेटफ़ॉर्म Kuaishou और Weibo पर भी रोनाल्डो के कुछ फ़ॉलोअर्स हैं.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सोशल मीडिया फ़ॉलोअर्स की संख्या हुई 1 बिलियन
We’ve made history — 1 BILLION followers! This is more than just a number - it’s a testament to our shared passion, drive, and love for the game and beyond.
From the streets of Madeira to the biggest stages in the world, I’ve always played for my family and for you, and now 1… pic.twitter.com/kZKo803rJo
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) September 12, 2024













QuickLY