Al-Nassr, Inter Miami Players Fight: रियाद सीज़न कप 2024 में अल-नासर बनाम इंटर मियामी मैच एकतरफा मुकाबला था, जिसमें सऊदी अरब के दिग्गजों ने 6-0 से बड़ी जीत हासिल की. लेकिन मैच बिना मसाले के नहीं रहा. दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर हाथापाई पर उतारू हो गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों को एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और बहस करते देखा जा सकता है. इस मैच के 40वें मिनट में जब लड़ाई शुरू हुआ तो लियोनेल मेस्सी, जो प्लेइंग इलेवन या बेंच का हिस्सा नहीं थे, टचलाइन पर खड़े थे.
वीडियो देखें:
— Messi World (@MessiWorldAR) February 1, 2024













QuickLY