फाफ डू प्लेसिस ने छोड़ी दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी, ये है वजह

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने वनडे फॉर्मेट के बाद टेस्ट क्रिकेट और T20 फॉर्मेट के कप्तानी पद से भी इस्तीफा दे दिया है. अफ्रीका के लिए वनडे फॉर्मेट में लगभग पिछले कुछ समय से टीम की अगुवाई विकेटकीपर खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक कर रहे हैं.

फाफ डू प्लेसिस (Photo Credits: Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस (Faf du Plessis) ने वनडे फॉर्मेट के बाद टेस्ट क्रिकेट और T20 फॉर्मेट के कप्तानी पद से भी इस्तीफा दे दिया है. अफ्रीका के लिए वनडे फॉर्मेट में लगभग पिछले कुछ समय से टीम की अगुवाई विकेटकीपर खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) कर रहे हैं. वहीं हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुए तीन मैचों की T20 सीरीज में भी टीम की अगुवाई क्विंटन डी कॉक ने किया था, जबकि डू प्लेसिस को आराम दिया गया था. फाफ डू प्लेसिस ने अपने फैसले के बारे में बात करते हुए कहा कि, "मैं बाकी सीजन के लिए टेस्ट और T20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करना चाहता था, लेकिन कई बार एक लीडर को अपने से आगे सोचना चाहिए."

बात करें फाफ डू प्लेसिस के बारे में तो उन्होंने अफ्रीकी टीम के लिए अबतक 65 टेस्ट मैच खेलते हुए 112 इनिंग्स में 3901 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से नौ शतक और 21 अर्द्धशतक निकले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 137 रन है. टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने टीम के लिए 143 वनडे मैच खेलते हुए 136 इनिंग्स में 5507 रन बनाए हैं. वनडे में उन्होंने 12 शतक और 35 अर्द्धशतक लगाए हैं. इस फॉर्मेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 185 रन है.

यह भी पढ़ें- IND vs SA 3rd Test Match 2019: लगातार हार से परेशान कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने रांची टेस्ट के लिए अपनाया ये खास टोटका

इसके अलावा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 44 T20 मैच खेलते हुए 44 इनिंग्स में 1006 रन बनाए हैं. इस में उन्होंने एक शतक और आठ अर्द्धशतक लगाए हैं. इस फॉर्मेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 119 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट