ENG vs SA: इंजरी बनी दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी चुनौती, डेविड मिलर के बाद ये दो खिलाड़ी भी हुए चोटिल

इंग्लैंड दौरे पर गई दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए इंजरी एक बड़ी समस्या के रूप में उभरी है. कार्डिफ में बुधवार को खेले गए पहले टी20 मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज चोटिल हो गए. अभ्यास के दौरान उनके ग्रोइन में चोट लग गई.

कार्डिफ, 11 सितम्बर : इंग्लैंड दौरे पर गई दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए इंजरी एक बड़ी समस्या के रूप में उभरी है. कार्डिफ में बुधवार को खेले गए पहले टी20 मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज चोटिल हो गए. अभ्यास के दौरान उनके ग्रोइन में चोट लग गई. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने कहा, महाराज पहले टी20 में खेलने वाले थे, लेकिन आखिरी समय में उनकी जगह कॉर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया गया.

दक्षिण अफ्रीका को लुंगी एंगिडी के रूप में दूसरा झटका लगा. दाएं हाथ का यह स्टार तेज गेंदबाज दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण आधिकारिक तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गया है. एंगिडी गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका लौट जाएंगे. लुंगी एंगिडी के विकल्प के रूप में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को टीम में शमिल किया गया है. बर्गर दूसरे टी20 से पहले टीम से जुड़ जाएंगे. यह भी पढ़ें : Bangladesh vs Hong Kong, 3rd Match Asia Cup 2025 Live Streaming In India: बांग्लादेश और हांगकांग के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इससे पहले दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर भी टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे. मिलर 'दं हड्रेड' के दौरान इंजर्ड हो गए थे. मिलर के रिप्लेसमेंट के रूप में किसी बल्लेबाज के नाम की घोषणा नहीं की गई है.

बुधवार को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया मैच बारिश से बुरी तरह प्रभावित रहा. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए थे कि बारिश आ गई. लंबे इंतजार के बावजूद बारिश के नहीं रुकने पर डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को जीत के लिए 5 ओवर में 69 रन का लक्ष्य दिया गया. इंग्लैंड 5 ओवर में 5 विकेट पर 54 रन बना सकी और 14 रन से मैच हार गई.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट