ENG vs PAK Test Series 2022: एक रिपोर्ट के मुकाबिक, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की पूर्वसंध्या पर इंग्लैंड के कई खिलाड़ी वायरस से संक्रमित

इंग्लैंड की पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज की तैयारियों को उसके करीब एक दर्जन खिलाड़ियों के वायरस से पीड़ित होने से झटका लगा है. सीरीज का पहला टेस्ट एक दिसम्बर से रावलपिंडी में खेला जाना है.

Photo Credit: Twitter

रावलपिंडी, 30 नवम्बर : इंग्लैंड की पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज की तैयारियों को उसके करीब एक दर्जन खिलाड़ियों के वायरस से पीड़ित होने से झटका लगा है. सीरीज का पहला टेस्ट एक दिसम्बर से रावलपिंडी में खेला जाना है. इंग्लैंड 17 वर्षों में पहली बार तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा कर रहा है. डेली मेल की रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया है कि बेन स्टोक्स की टीम से करीब एक दर्जन खिलाड़ी वायरस से संक्रमित हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी यह पता नहीं है कि इंग्लैंड को उस टीम में परिवर्तन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जो उसने मंगलवार को घोषित की थी. स्टोक्स ने मंगलवार को मैच के लिए टीम की पुष्टि की थी जिसमें लियाम लिविंगस्टोन को पदार्पण करना था लेकिन टीम में कई खिलाड़ियों के संक्रमित होने से अंतिम मिनट में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें :Rishabh Pant: वनडे और टी20 में अपने खराब फॉर्म पर सवाल पूछे जाने पर जानें क्यों भड़के ऋषभ पंत

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह भी संभव है कि सभी खिलाड़ी क्रिकेट शुरू होने से पहले समय से उबर जाएं क्योंकि वायरस का सम्बन्ध खाने के साथ नहीं देखा जा रहा है. एक अज्ञात टीम प्रवक्ता ने डेली मेल को बताया है कि लक्षण कोविड संबंधी नहीं हैं. केवल पांच खिलाड़ी - जैक क्रौली, ओली पोप, जो रुट, हैरी ब्रूक और कीटोन जेनिंग्स - जो पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग एकादश का हिस्सा नहीं हैं, ने रावलपिंडी स्टेडियम में वैकल्पिक नेट सत्र में हिस्सा लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड