CWG 2022 Day-10 India Schedule: गोल्ड पर कब्जा करने के लिए उतरेगी महिला क्रिकेट टीम, इन खेलों से भी मेडल की आस
22वें राष्ट्रमंडल खेलों के दसवें दिन भारत के खाते में कई पदक आने की उम्मीद है. ये रहा भारतीय खिलाड़ियों का दसवें दिन का कार्यक्रम
बर्मिंघम: कुश्ती में मेडल्स की बरसात के बीच भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का नौवां दिन बेहद शानदार रहा. भारतीय पहलवानों ने जहां शनिवार को तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक अपने नाम किए. वहीं एथलेटिक्स में भारत को प्रियंका गोस्वामी (10 किमी दौड़े) और अविनाश साबले(3000 मीटर स्टीपल चेज) में रजत पदक दिलाए. CWG 2022: रवि दहिया के दांव ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड मेडल.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान इंग्लैंड को और भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर रजत पदक पक्के कर दिए. वहीं टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी भारत के लिए गोल्ड की आस जगी है. मुक्केबाजों ने भी भारत के लिए कई पदक पक्के कर दिए.
22वें राष्ट्रमंडल खेलों के दसवें दिन भारत के खाते में कई पदक आने की उम्मीद है. ये रहा भारतीय खिलाड़ियों का दसवें दिन का कार्यक्रम
सभी समय भारतीय मानक समय के अनुसार.
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:
पुरुषों की त्रिकूद फाइनल: अब्दुल्ला अबूबकर, एल्डोस पॉल, प्रवीण चित्रावल - 2:45 बजे
पुरुषों की 10,000 मीटर पैदल चाल फाइनल: अमित, संदीप कुमार - 3:50 बजे
महिला भाला फेंक फाइनल: शिल्पा रानी, अन्नू रानी - 4:05 बजे
महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले फाइनल: शाम 5:24 बजे
पुरुषों की भाला फेंक फाइनल: रोहित यादव, डीपी मनु - रात 12:10 बजे (सोमवार)
पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले फाइनल: रात 1 बजे (सोमवार)
बैडमिंटन:
महिला एकल सेमीफाइनल: पीवी सिंधु - दोपहर 2:20 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल एक: लक्ष्य सेन - दोपहर 3:10 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल दो: किदांबी श्रीकांत - दोपहर 3:10 बजे
मुक्केबाजी:
महिला 48 किग्रा फाइनल: नीतू - दोपहर 3 बजे
पुरुषों का 51 किग्रा फाइनल: अमित पंघाल - दोपहर 3:15 बजे
महिलाओं का 50 किग्रा फाइनल: निकहत जरीन - शाम 7 बजे
क्रिकेट:
महिला टी20 फाइनल: भारत - रात 9:30 बजे
हॉकी:
महिला कांस्य पदक मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड - दोपहर 1:30 बजे
स्क्वॉश:
मिश्रित युगल कांस्य पदक मैच: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल - रात 10:30 बजे
टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस:
महिला एकल कांस्य पदक मैच: श्रीजा अकुला - दोपहर 3:35 बजे
पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंत शरत कमल और जी साथियान - शाम 6:15 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल 1: अचंत शरत कमल
पुरुष एकल सेमीफाइनल 2: जी साथियान
मिश्रित युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंत शरत कमल और श्रीजा अकुला - रात 12:15 बजे (सोमवार को)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2022 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

