क्रिकेट

युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, सचिन और सौरव गांगुली को लेकर कही ये बड़ी बात

मीडिया से बातचीत के दौरान युवी (Yuvraj Singh) ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जिक्र करते हुए कहा- 'मैंने अपना करियर सौरव गांगुली के नेतृत्व मेँ शुरू किया.

युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, सचिन और सौरव गांगुली को लेकर कही ये बड़ी बात
सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और सौरव गांगुली (Photo Credits-Getty Images)

नई दिल्ली: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी. बताना चाहते है कि युवराज सिंह (Yuvraj Singh) भारत की दो वर्ल्ड चैंपियन (2007 में वर्ल्ड टी20 और 2011 में वर्ल्ड कप) टीमों का हिस्सा रहे और दोनों ही टूर्नामेंट्स में उन्होंने अपने प्रदर्शन से खास छाप छोड़ी थी. ज्ञात हो कि 2017 के बाद से ही उनका चयन भारतीय टीम (Team India) में नहीं हो पा रहा था. मीडिया से बातचीत में युवराज (Yuvraj Singh) ने कहा कि क्रिकेट ने मुझे नए दोस्त दिए हैं. उन्होंने कहा कि क्रिकेट ने मुझे सिखाया कि आखिरी सांस तक डटना ही जीवन है. इस दौरान युवराज (Yuvraj Singh) ने अपने साथ खेलने वाले तमाम अन्य खिलाड़ियों को भी थैंक्स कहा.

गांगुली-सचिन का किया जिक्र

मीडिया से बातचीत के दौरान युवी (Yuvraj Singh) ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का जिक्र करते हुए कहा- 'मैंने अपना करियर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के नेतृत्व मेँ शुरू किया. मैं सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और चयनकर्ताओं का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे साल 2000 में मौका दिया.' यह भी पढ़े-युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- अब आगे बढ़ना है

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने प्रेस वार्ता में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मुझे मेरे आदर्श खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ खेलने का मौका मिला. मीडिया से बातचीत के दौरान युवराज (Yuvraj Singh) कई बार भावुक भी होते दिखे.

खबर है कि 37 वर्षीय युवराज सिंह (Yuvraj Singh) आईसीसी (ICC) से मान्यता प्राप्त विदेशी टी20 लीग में बतौर फ्रीलांस क्रिकेटर करियर बनाना चाहते हैं. उन्हें जीटी20 (कनाडा), आयरलैंड और हॉलैंड में यूरो टी20 स्लैम में खेलने के ऑफर मिल रहे हैं. युवराज ने कहा कि काफी समय से लग रहा था कि अब आगे बढ़ने का वक्त आ गया है. यह भी पढ़े-लगातार असफलताओं से निराश सिक्सर किंग युवराज ले सकते हैं संन्यास, BCCI के सामने रखी यह मांग

गौरतलब है कि युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भारत की तरफ से 40 टेस्ट, 304 वनडे ओर 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. उन्होंने टेस्ट मैचों में 1900 और वनडे में 8701 रन बनाये.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2019 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).