World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की हार से हैरान माइकल एथरटन, कहा- इंग्लैंड की गेंदबाजी बेहद खराब

मौजूदा विश्व कप में इंग्लैंड की अफगानिस्तान से 69 रन की चौंकाने वाली हार के बाद पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल एथरटन ने खिलाड़ियों, विशेषकर गेंदबाजों की आलोचना करते हुए उन्हें "अंडरकुक्ड" बताया यानि अपरिवक्व.

Michael Atherton (Photo Credit: @SkyCricket)

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: मौजूदा विश्व कप में इंग्लैंड की अफगानिस्तान से 69 रन की चौंकाने वाली हार के बाद पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल एथरटन ने खिलाड़ियों, विशेषकर गेंदबाजों की आलोचना करते हुए उन्हें "अंडरकुक्ड" बताया यानि अपरिवक्व. यह जीत पुरुषों के क्रिकेट विश्व कप में अफगानिस्तान की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. यह भी पढ़ें: World Cup 2023: अफगानिस्तान से मिली शर्मनाक हार का ठीकरा जोस बटलर ने पिच पर फोड़ा!, कहा- हमने सोचा कि दूसरे हाफ में ओस आएगी

भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में रविवार को अफगानिस्तान ने गत चैंपियन इंग्लैंड को पछाड़ दिया. अफगानिस्तान ने इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ 284 रनों का स्कोर बनाया. जवाब में इंग्लिश टीम 215 रनों पर सिमट गई.

स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए माइकल एथरटन ने कहा, "इंग्लैंड की गेंदबाजी बेहद खराब है. चाहे वोक्स हो या सैम हर कोई रन लुटा रहा है. इसके कई कारण हैं, ये खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट में अपने आपको सही से फिट नहीं कर पा रहे हैं.

"मुझे लगता है कि इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ खराब शुरुआत की. शुरुआती ओवरों में हीपांच वाइड, एक फ्री हिट. बेयरस्टो से एक मिसफील्ड जो चार रन के लिए चली गई." किसी भी प्रारूप में अफगानिस्तान से पहली हार के बाद इंग्लैंड को टूर्नामेंट में अपने पहले तीन मैचों में केवल एक जीत मिली और शेष छह ग्रुप मैचों में गलती की कोई गुंजाइश नहीं रह गई.

इंग्लैंड का अगला मुकाबला 21 अक्टूबर को मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से होगा जबकि अफगानिस्तान का मुकाबला 18 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Score Update: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड