IND vs OMA, Asia Cup 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम ओमान एशिया कप मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनल पर प्रसारण

डीडी स्पोर्ट्स भारत के क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण प्रदान करता है और इस बार भी एशिया कप 2025 में भारत के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी फ्री डिश यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. दूरदर्शन स्पोर्ट्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के सभी मैच और फाइनल का लाइव प्रसारण DD Sports पर होगा.

DD Sports Logo(Credit: X/ Twitter)

India National Cricket Team vs Oman National Cricket Team Live Telecast On DD Sports: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला 19 सितंबर (शुक्रवार) को अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख ज़ायेद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला जाएगा. इस बीच, यदि आप भारत बनाम ओमान मैच की लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स खोज रहे हैं, तो अधिक जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. एशिया कप 2025 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है, लेकिन क्या IND बनाम OMA मैच डीडी स्पोर्ट्स, डीडी नेशनल, डीडी फ्री डिश या दूरदर्शन नेटवर्क पर उपलब्ध होंगे? जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. भारत बनाम ओमान एशिया कप मैच के मिनी बैटल में ये खिलाड़ी एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान, इनपर रहेगी सबकी निगाहें

भारत पहले ही सुपर-4 में क्वालीफाई कर चुका है और ग्रुप ए में शीर्ष पर है. टीम इंडिया ने अपने पहले दो मैचों में यूएई और पाकिस्तान को आसानी से हराया है. इस बीच, ओमान लगातार दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. हालांकि, ओमान के पास हार के बावजूद भारत जैसी बड़ी टीम के खिलाफ खेलकर अपनी छाप छोड़ने का मौका होगा. भारत इस मैच में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देकर नए खिलाड़ियों को आज़मा सकता है. कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को रेस्ट मिल सकता है और उनकी जगह हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है. बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव की संभावना कम है, जबकि ओमान बिना बदलाव के उतर सकता है. भारत बनाम ओमान एशिया कप से पहले जानिए कैसा रहेगा अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में मौसम का मिजाज

क्या डीडी स्पोर्ट्स पर उपलब्ध होगा भारत बनाम ओमान एशिया कप 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट?

हां, डीडी स्पोर्ट्स भारत के क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण प्रदान करता है और इस बार भी एशिया कप 2025 में भारत के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण डीडी फ्री डिश यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. दूरदर्शन स्पोर्ट्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के सभी मैच और फाइनल का लाइव प्रसारण DD Sports पर होगा. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि डीडी स्पोर्ट्स का प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा. यह केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिश टीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.

डीडी फ्री डिश पर कैसे देखें?

सेट-टॉप बॉक्स यूजर: DD Sports चैनल नंबर 79 पर उपलब्ध होगा

MPEG-4 सेट-टॉप बॉक्स यूजर: DD Sports HD चैनल नंबर 116 पर उपलब्ध होगा

लाइव मैच के समय DD Sports का लोगो "DD Sports 1.0" में बदल जाता है. एशिया कप 2025 का मुख्य प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जिसमें Sony Ten 1, Sony Ten 3, Sony Ten 5 और इनके HD वर्जन शामिल हैं. मोबाइल पर Sony LIV ऐप से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. इस तरह, डीडी फ्री डिश उपयोगकर्ता बिल्कुल मुफ्त में भारत बनाम ओमान का यह मुकाबला देख सकेंगे, जबकि अन्य प्लेटफॉर्म्स पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स उपलब्ध रहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Wankhede Statdium Pitch Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा वानखेड़े स्टेडियम का प्रदर्शन, यहां जानें पिच रिपोर्ट और अन्य रोचक आंकड़े

\