BAN vs SA 2nd Test 2024 Day 2 Live Streaming: बांग्लादेशी गेंदबाज करेंगे वापसी या दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों का चलेगा तूफान? यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें दूसरे दिन के खेल का लाइव प्रसारण

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच की स्ट्रीमिंग राइट्स FanCode के पास है. जो बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप या वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश(Photo: @BCBtigers/@ProteasMenCSA)

Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 2 मैचों के टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 अक्टूबर(मंगलवार) से चट्टोग्राम(Chattogram) के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम(Zahur Ahmed Chowdhury Stadium) में खेला जा रहा है. पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने स्टंप्स तक 81 ओवर में 307/2 का मजबूत स्तिथि में हैं. ओपनिंग करने उतरे टोनी डे ज़ोर्ज़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने टेस्ट करियर का शतक पूरा किया और वह 141 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं. वही, त्रिस्टन स्टब्स ने 106 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेलकर तैजुल इस्लाम का शिकार बने. इस बीच, दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का प्रसारण संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते है. यह भी पढ़ें: बड़े स्कोर की ओर अग्रसर दक्षिण अफ्रीका की टीम, बांग्लादेश को विकेट की तलाश, यहां जानें मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

बांग्लादेश की गेंदबाजी लाइनअप को इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के सामने संघर्ष करना पड़ा. तैजुल इस्लाम ने सबसे प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 30 ओवर में 110 रन देकर 2 विकेट चटकाए. उनके अलावा किसी भी गेंदबाज को कोई विकेट नहीं मिला.

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा?

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 2 मैचों के टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 अक्टूबर(मंगलवार) से चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल 30 अक्टूबर(बुधवार) को भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 PM से खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: पहले दिन का खेल ख़त्म, दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर जोड़ें 307 रन, टोनी डी ज़ोरज़ी और ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा शतक, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल कहां देखें?
बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच का टेलीकास्ट राइट्स किसी भी मीडिया हाउस के पास नहीं है. जिसके कारण दूसरे टेस्ट का सीधा प्रसारण भारत में किसी भी टीवी चैनल पर लाइव उपलब्ध नहीं होगा. दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच की स्ट्रीमिंग संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें.
बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के पहले दिन की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच की स्ट्रीमिंग राइट्स FanCode के पास है. जो बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप या वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.
Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

Old Monk Sales Ban in Maharashtra: ओल्ड मंक की बिक्री पर रोक से कंपनी को ₹500 करोड़ का नुकसान, महाराष्ट्र सरकार को आबकारी राजस्व में ₹350 करोड़ की हानि

Old Monk Ban: बॉम्बे हाईकोर्ट में ओल्ड मोंक निर्माता की दलील; खोपोली प्लांट बंद होने से महाराष्ट्र को 300 करोड़ के आबकारी राजस्व का नुकसान, 300 कर्मचारी बेरोजगार

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स