Afghanistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Preview: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 05 अक्टूबर(रविवार) को शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 2 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अफगानिस्तान को 20 ओवरों में 147/5 रन पर रोक दिया. ऑलराउंड प्रदर्शन के बदौलत बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 2 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त, यहां देखें मैच का फुल स्कोरकार्ड
अफगानिस्तान की पारी में इब्राहिम जादरान ने 37 गेंदों में 38 रन बनाए, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज ने 22 गेंदों में 30 रन का योगदान दिया. सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अतल ने 19 गेंदों में 23 रन बनाए. अफगानिस्तान की गेंदबाजी में नासुम अहमद ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए, रिशाद हुसैन ने 4 ओवर में 2 विकेट झटके, और शोरीफुल इस्लाम ने 4 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.
बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 150/8 रन बनाकर जीत हासिल की. इस दौरान शमीम हुसैन ने 22 गेंदों में 33 रन बनाए, जकेर अली ने 25 गेंदों में 32 रन का योगदान दिया, जबकि नुरुल हसन ने नाबाद 31 रन बनाकर टीम को विजयी पारी दिलाई. बांग्लादेश की गेंदबाजी में आजमातुल्लाह उमरजई ने 3.1 ओवर में 4/23 की शानदार पारी खेली हैं. इसके अलावा राशिद खान ने 4 ओवर में 2 विकेट लिए और मुजीब उर रहमान ने 4 ओवर में 1 विकेट हासिल किया.
टी20 में बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड रिकार्ड्स (BAN vs AFG Head to Head Records): अब तक दोनों टीमों के बीच 15 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें अफगानिस्तान ने 7 और बांग्लादेश ने 8 बार जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होती रही हैं. हेड टू हेड रिकार्ड्स भी यही बयां करती है.
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान तीसरे टी20 2025 के लिए प्रमुख खिलाड़ी (BAN vs AFG Key Players To Watch Out): शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, सदीकुल्लाह अतल, अजमतुल्लाह उमरजई और नूर अहमद इस मुकाबले में सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (BAN vs AFG Mini Battle): बांग्लादेश के कप्तान जेकर अली और अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज मुजीब उर रहमान की टक्कर रोमांचक होगी. वहीं अफगानिस्तान का स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जादरान बनाम रिशाद हुसैन की भिड़ंत भी मैच का रुख बदल सकती है.
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान तीसरे टी20 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?
अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला तीसरा मुकाबला 05 अक्टूबर(रविवार) को शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस शाम 7:30 बजे होगा.
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान तीसरे टी20 2025 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
भारतीय दर्शकों के लिए BAN बनाम AFG टी20 सीरीज 2025 का आधिकारिक प्रसारण उपलब्ध नहीं हैं. जिसके कारण यह मैचटीवी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट नहीं देख पाएंगे. वहीं, BAN बनाम AFG तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. दर्शकों को लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए FanCode का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है.
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान तीसरे टी20 2025 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन:
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, सैफ हसन, जेकर अली (कप्तान और विकेटकीपर), शमीम हुसैन, नुरुल हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद
अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), दरविश रसूली, वफीउल्लाह तारखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), अब्दुल्ला अहमदजई, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान












QuickLY