Alyssa Healy Claps for Mitchell Starc: मिशेल स्टार्क की हौसलाअफजाई के लिए स्टेडियम पहुंचीं पत्नी एलिसा हीली, गेंदबाज ने पहले क्वालीफायर में मचा दिया कोहराम, देखें वीडियो

KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier 1: आईपीएल 2024 क्वालीफायर 1 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हो रहा है. शीर्ष दो टीमें पूरे सीज़न में बहुत कुशल रही हैं. मैच एक रोमांचक मुकाबला हो रहा है. खचाखच भरे स्टेडियम में मिचेल स्टार्क की पत्नी और खुद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एलिसा हीली को केकेआर की जर्सी में अपने पति का समर्थन करते हुए देखा गया. स्टार्क ने मैच में अपने घातक शुरुआती स्पैल से भी चमक बिखेरी और तीन विकेट हासिल किए. जब मिचेल स्टार्क ने मैच में शाहबाज अहमद का विकेट लिया तो वह काफी खुश नजर आ रही थीं और उनके लिए तालियां बजा रही थीं.

वीडियो देखें: