क्रिकेट

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, कहीं ये बातें

दिनेश कार्तिक ने कहा कि ऋषभ पंत लंबी रेस के घोड़े हैं और वो कम से कम 100 टेस्ट खेलेंगे. कार्तिक ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं है कि वो टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी रहेंगे. वो उन खिलाड़िों में हैं जो 100 टेस्ट खेलेंगे और वनडे-टी20 भी लंबे वक्त तक खेलेंगे.' पंत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया उसे देख अब विरोधियों को भी उनसे 'डर' लगने लगा है.

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, कहीं ये बातें
ऋषभ पंत (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने पिछले कुछ महीनों में निखर कर सामने आए है. एक समय ऐसा था जब उनको टीम में जगह नहीं मिल रही थी और आज वह टीम से महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया (Australia) और फिर इंग्लैंड (England) के खिलाफ पंत के खेल ने उनके करियर के एक नया मोड़ दिया है. भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने भविष्यवाड़ी की है कि यह खिलाड़ी ऐसा है जो भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेल सकता है. Rishabh Pant का फैन हुआ यह पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज, कहा- उनके बिना भारतीय टीम की कल्पना नहीं कर सकता

यू ट्यूब चैनल स्पोर्ट्स टुडे से खास बातचीत में दिनेश कार्तिक ने कहा कि ऋषभ पंत लंबी रेस के घोड़े हैं और वो कम से कम 100 टेस्ट खेलेंगे. कार्तिक ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं है कि वो टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी रहेंगे. वो उन खिलाड़िों में हैं जो 100 टेस्ट खेलेंगे और वनडे-टी20 भी लंबे वक्त तक खेलेंगे.' पंत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया उसे देख अब विरोधियों को भी उनसे 'डर' लगने लगा है. पंत का भविष्य उज्ज्वल है.

बता दें कि टीम इंडिया इस वक्त दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम है और अब उसके पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने का मौका है, जिसका फाइनल 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. टीम इंडिया चैंपियन बनने की दावेदार है क्योंकि उसे पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले ही मैच पलट सकते हैं. मुझे ऐसा लगता है कि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा ही चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं. आइपीएल के फाइनल मैच में उन्होंने अर्धशतक बनाया था.

साल 2020 में ऋषभ पंत टी20 और वनडे टीम से भी बाहर हो गए थे और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल निभाने लगे. हालांकि पंत को टेस्ट टीम में बरकरार रखा गया और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पंत ने कमाल ही कर दिया. पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में 68.50 की औसत से 274 रन बनाए.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंत ने 54 की औसत से 270 रन बनाए. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बात करें तो उन्होंने 11 मैचों में 41.37 की औसत से 662 रन बनाए हैं. पंत का ये प्रदर्शन काबिलेतारीफ है इसलिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्हें तुरुप का इक्का माना जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2021 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).