Who Will Lead KKR In IPL 2027?: अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद कौन बनेगा कोलकाता नाइट राइडर्स का नया कप्तान? रिंकू सिंह समेत ये 4 खिलाड़ी रेस में

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. रहाणे आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी करते नजर आए थे. उनके संन्यास के बाद अब केकेआर को अगले सीजन के लिए नए कप्तान की तलाश होगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders Next Captain IPL 2027: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. रहाणे आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी करते नजर आए थे. उनके संन्यास के बाद अब केकेआर को अगले सीजन के लिए नए कप्तान की तलाश होगी. ऐसे में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जो आईपीएल 2027 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी संभाल सकते हैं. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Stats In South Africa: वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले कैसे हैं आंकड़े

रिंकू सिंह (Rinku Singh)

रिंकू सिंह केकेआर की कप्तानी के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. आईपीएल 2026 से पहले उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया था. रिंकू लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं और टीम मैनेजमेंट का भरोसा भी जीत चुके हैं.

घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है. रिंकू ने 2024 में मेरठ मावेरिक्स को यूपी टी20 लीग का चैंपियन बनाया था, जबकि 2025 में टीम फाइनलिस्ट रही. इसके अलावा वह लिस्ट-ए क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की कप्तानी भी कर चुके हैं.

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

अगर ट्रेड विंडो के दौरान हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस से अलग होते हैं, तो केकेआर उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर सकती है. हार्दिक आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस को 2022 में चैंपियन और 2023 में फाइनलिस्ट बनाया था. हालांकि मुंबई इंडियंस के साथ उनका कप्तानी कार्यकाल उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन उनके अनुभव और ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए वह केकेआर के लिए बड़ा विकल्प साबित हो सकते हैं.

सुनील नारायण (Sunil Narine)

सुनील नारायण साल 2012 से केकेआर का हिस्सा हैं और फ्रेंचाइजी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. वह टीम की संस्कृति और माहौल को अच्छी तरह समझते हैं. आईपीएल में सुनील नारायण के नाम 200 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं और वह लीग इतिहास के सबसे सफल विदेशी गेंदबाजों में शामिल हैं. सुनील नारायण के अनुभव को देखते हुए केकेआर उन्हें एक या दो सीजन के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है.

कैमरून ग्रीन (Cameron Green)

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को केकेआर ने बड़ी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था. फ्रेंचाइजी उन्हें भविष्य के निवेश के तौर पर भी देख सकती है. कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मैच जिताने की क्षमता रखते हैं. आईपीएल में उन्होंने अब तक कई प्रभावशाली पारियां खेली हैं और जरूरत पड़ने पर गेंद से भी अहम योगदान दिया है. यदि केकेआर लंबी अवधि के लिए विदेशी कप्तान चुनना चाहे, तो कैमरून ग्रीनभी एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं.

कौन है सबसे बड़ा दावेदार?

अगर मौजूदा टीम संयोजन और फ्रेंचाइजी की रणनीति पर नजर डालें, तो रिंकू सिंह सबसे प्रबल दावेदार दिखाई देते हैं. वह लंबे समय से केकेआर का हिस्सा हैं, टीम के नेतृत्व समूह में शामिल रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव भी रखते हैं. हालांकि अंतिम फैसला आईपीएल 2027 से पहले टीम प्रबंधन और फ्रेंचाइजी की रणनीति पर निर्भर करेगा.

Share Now