Rohit Sharma ODI Stats In South Africa: वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले कैसे हैं आंकड़े
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का अधिकांश हिस्सा दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर खेला जाएगा. ऐसे में अगर रोहित शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा होते हैं, तो उन्हें अपने पुराने रिकॉर्ड में सुधार कर टीम इंडिया की खिताबी उम्मीदों को मजबूत करना होगा.
Rohit Sharma ODI Stats In South Africa: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में शानदार 138 रन की पारी खेलकर उन्होंने संन्यास की अटकलों पर विराम लगा दिया. हालांकि भारत वह मुकाबला हार गया, लेकिन रोहित ने अपनी फॉर्म का शानदार परिचय दिया. अब सभी की नजरें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर हैं, जिसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे. ऐसे में साउथ अफ्रीका में रोहित शर्मा के वनडे रिकॉर्ड पर नजर डालना बेहद दिलचस्प होगा. यह भी पढ़ें: ICC ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप के 12 वेन्यू पर कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? जानिए किन मैदानों पर भारत का पलड़ा भारी
दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड उनके कद के बल्लेबाज के मुताबिक ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा है. ऐसे में 2027 विश्व कप से पहले यह आंकड़े भारतीय फैंस के लिए चिंता का विषय हो सकते हैं.
साउथ अफ्रीका में रोहित शर्मा के वनडे आंकड़े
रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर अब तक 13 वनडे पारियां खेली हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने 256 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा का बल्लेबाजी औसत सिर्फ 19.69 का रहा है. इस दौरान रोहित शर्मा ने सिर्फ एक बार 50+ स्कोर बनाया, जो 2018 में पोर्ट एलिजाबेथ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 115 रन की शानदार पारी थी.
भारतीय बल्लेबाजों में सबसे खराब औसत में दूसरे स्थान पर
क्रिकइन्फो के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में शीर्ष-7 में बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 10 पारियां खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा का औसत 19.69 दूसरा सबसे खराब है. उनसे नीचे सिर्फ मोहम्मद कैफ हैं, जिनका औसत 16.81 रहा है.वहीं दूसरी ओर, रोहित शर्मा के लंबे समय के साथी विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में 76.38 की शानदार औसत से रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने 2018 के बाद दक्षिण अफ्रीका में कोई वनडे नहीं खेला है और उन्होंने वहां सिर्फ एक बार ही 25 से अधिक रन बनाए हैं.
वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा का शानदार करियर
रोहित शर्मा ने 2007 में वनडे डेब्यू करने के बाद अब तक 288 वनडे मैचों में 11,895 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 48.95 का है. उनके नाम 34 शतक और 62 अर्धशतक दर्ज हैं. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह सचिन तेंदुलकर (49) और विराट कोहली (54) के बाद तीसरे स्थान पर हैं. रोहित शर्मा वनडे इतिहास में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. इसके अलावा उनके नाम वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 264 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है.
2027 वर्ल्ड कप में बदलनी होगी कहानी
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का अधिकांश हिस्सा दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर खेला जाएगा. ऐसे में अगर रोहित शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा होते हैं, तो उन्हें अपने पुराने रिकॉर्ड में सुधार कर टीम इंडिया की खिताबी उम्मीदों को मजबूत करना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2026 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

