क्रिकेट

West Indies vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Streaming In India: कल टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी वेस्टइंडीज और श्रीलंका, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

पहले मुकाबले में श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई थी. कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने तेज शुरुआत जरूर दिलाई, लेकिन शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी. दूसरी ओर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और सबीना पार्क की उछाल भरी पिच का पूरा फायदा उठाया.

West Indies vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Streaming In India: कल टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी वेस्टइंडीज और श्रीलंका, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd T20I Match Live Streaming And Telecast Details: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 14 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जमैका (Jamaica) के सबीना पार्क, किंग्स्टन (Sabina Park, Kingston) में भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे से खेला जाएगा. टी20 सीरीज के इस अहम मुकाबले में श्रीलंका की टीम वापसी कर सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं वेस्टइंडीज की टीम जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल की थी. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan 1st ODI Match Live Score Update: धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

पहले मुकाबले में श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई थी. कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने तेज शुरुआत जरूर दिलाई, लेकिन शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी. दूसरी ओर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और सबीना पार्क की उछाल भरी पिच का पूरा फायदा उठाया. कप्तान शाई होप (Shai Hope) की अगुवाई में कैरेबियाई टीम शानदार लय में नजर आ रही है.

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच अब तक 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि वेस्टइंडीज को 9 मैचों में सफलता मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका हेड टू हेड (WI vs SL Head To Head)

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच अब तक 19 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका की टीम ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि वेस्टइंडीज को 9 मैचों में सफलता मिली है.

वेस्टइंडीज टीम की उम्मीदें शाई होप, ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर और जेसन होल्डर पर टिकी होंगी. वहीं गेंदबाजी में शमार जोसेफ और अकील होसेन अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर श्रीलंका टीम की जिम्मेदारी कुसल मेंडिस, कमिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा और दासुन शनाका के कंधों पर होगी.

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (WI vs SL Match Date And Venue)

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 14 जून को जमैका के सबीना पार्क, किंग्स्टन में भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी सुबह 5:30 बजे होगा.

भारत में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (WI vs SL Match Live TV Channel Telecast In India)

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सबीना पार्क, किंग्स्टन में खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले का टीवी प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.

भारत में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch WI vs SL Match Live Streaming In India)

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे से खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (WI vs SL Match Playing Prediction)

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन और शमार जोसेफ.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), लसित क्रूसपुले/दुनिथ वेल्लालागे, पवन रत्नायके, कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दिलशान मदुशंका/दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुश्मंथा चमीरा और ईशान मलिंगा.

नोट: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2026 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).