Ashes Series 2027 Full Schedule: एशेज 2027 के शेड्यूल का ऐलान, 18 जून से इंग्लैंड में शुरू होगी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज; ट्रेंट ब्रिज में होगा पहला मुकाबला
मेन्स एशेज सीरीज की शुरुआत नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज से होगी, जबकि फाइनल टेस्ट मुकाबला लंदन के द ओवल में खेला जाएगा. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम को बेहतर तैयारी का मौका देने के लिए सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एक अभ्यास मैच भी प्रस्तावित किया गया है.
Ashes Series 2027 Full Schedule: क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट प्रतिद्वंद्विता एशेज के 2027 संस्करण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पुष्टि की है कि पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज 18 जून से 2 अगस्त 2027 तक इंग्लैंड में खेली जाएगी. इस बार भी 2023 की तरह मेन्स और वूमेन्स एशेज सीरीज एक साथ आयोजित होंगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों को लगातार हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे. यह भी पढ़ें: India vs Zimbabwe, 1st T20I Match Scorecard: हरारे में जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया के सामने रखा 126 रनों का टारगेट, वेस्ली मधेवेरे और तदिवानाशे मारुमनी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
मेन्स एशेज सीरीज की शुरुआत नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज से होगी, जबकि फाइनल टेस्ट मुकाबला लंदन के द ओवल में खेला जाएगा. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम को बेहतर तैयारी का मौका देने के लिए सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एक अभ्यास मैच भी प्रस्तावित किया गया है.
ट्रेंट ब्रिज से होगा एशेज 2027 का आगाज
एशेज 2027 का पहला टेस्ट 18 से 22 जून के बीच ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा. इस मैदान पर 2015 के बाद पहली बार एशेज टेस्ट आयोजित होगा. इसी मैदान पर 2015 में इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 रन देकर 8 विकेट लेकर यादगार प्रदर्शन किया था. वहीं, साउथेम्प्टन का यूटिलिटा बाउल पहली बार पुरुष एशेज टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा. यह मुकाबला 21 से 25 जुलाई के बीच खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा अभ्यास का मौका
एशेज सीरीज शुरू होने से पहले 7 से 10 जून के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी. पिछली एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड की 4-1 से हार के बाद तैयारियों को लेकर उठे सवालों के मद्देनजर ECB और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसला लिया है.
24 जून से शुरू होगी वूमेन्स एशेज
महिला एशेज सीरीज की शुरुआत 24 जून से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जाने वाले चार दिवसीय टेस्ट मैच से होगी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे.
2023 की तरह इस बार भी मेन्स और वूमेन्स एशेज साथ-साथ आयोजित होंगी. पिछली बार पुरुषों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी, जबकि महिला मल्टी-फॉर्मेट एशेज 8-8 की बराबरी पर समाप्त हुई थी. हालांकि, दोनों ही मामलों में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी थी.
WTC 2027 फाइनल भी द ओवल में होगा
ECB ने यह भी पुष्टि की है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027 का फाइनल इस बार लॉर्ड्स के बजाय द ओवल में खेला जाएगा. इसके अलावा इंग्लैंड के 2027 घरेलू सत्र में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले आयोजित किए जाएंगे.
एशेज 2027 का पूरा शेड्यूल (Men's Ashes 2027 Schedule)
पहला टेस्ट: 18-22 जून – ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
दूसरा टेस्ट: 30 जून-4 जुलाई – लॉर्ड्स, लंदन
तीसरा टेस्ट: 8-12 जुलाई – एजबेस्टन, बर्मिंघम
चौथा टेस्ट: 21-25 जुलाई – यूटिलिटा बाउल, साउथेम्प्टन
पांचवां टेस्ट: 29 जुलाई-2 अगस्त – द ओवल, लंदन
वूमेन्स एशेज 2027 का शेड्यूल (Women's Ashes 2027 Schedule)
एकमात्र टेस्ट: 24-27 जून – हेडिंग्ले, लीड्स
पहला टी20I: 3 जुलाई – ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
दूसरा टी20I: 6 जुलाई – द ओवल, लंदन
तीसरा टी20I: 9 जुलाई – ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पहला वनडे: 13 जुलाई – यूटिलिटा बाउल, साउथेम्प्टन
दूसरा वनडे: 16 जुलाई – लॉर्ड्स, लंदन
तीसरा वनडे: 20 जुलाई – एजबेस्टन, बर्मिंघम.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2026 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

