WI vs ZIM, ICC World Cup 2023 Qualifier Live Streaming: आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में आज के दूसरे मुकाबला में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी वेस्टइंडीज, जानें कब कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है, इसका ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग अपने ओटीटी प्लेटफार्म डिज़नी + हॉटस्टार प्रदान करेगा. इसलिए, प्रशंसक WI बनाम ZIM का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर ट्यून कर सकते हैं. फैनकोड अपने ऐप और वेबसाइट पर जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज ODI मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भी प्रदान करेगा. दोनों प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए प्रशंसकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
WI vs ZIM, ICC World Cup 2023 Qualifier Live Streaming: 24 जून (शनिवार) को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज विश्व कप क्वालीफायर 2023 में एक-दूसरे के खिलाफ उतरने के लिए तैयार हैं. क्वालीफाइंग मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. दोनों टीमें टूर्नामेंट में सभी मैच जीतकर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं. वेस्टइंडीज ने अपने आखिरी मैच में नेपाल को 101 रन से हराया था, तो वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नेपाल के खिलाफ मैच में शतक बनाया था. दूसरी ओर, जिम्बाब्वे ने अपना आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेला था. 316 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने 55 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर लिया था. यह भी पढ़ें: आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में आज के मुकाबला में नीदरलैंड से भिड़ेगी नेपाल क्रिकेट टीम, जानें कब कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
जिम्बाब्वे के हरफनमौला खिलाड़ी सिकंदर रजा ने नीदरलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिलाई, उनका फॉर्म वेस्टइंडीज के लिए ख़तरनाक साबित हो सकता है. वही, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट विवरण देखने के लिए नीचे पढ़ें.
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 क्वालीफायर में वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच कब और कहां खेला जाएगा?
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 क्वालीफायर में वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 क्वालीफायर का आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क है. जो भारत में वेस्टइंडीज बनाम यूएसए ग्रुप ए सीडब्ल्यूसी 2023 क्वालीफायर का मैच स्टार स्पोर्ट्स 1 / एचडी चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 क्वालीफायर में वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है, इसका ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग अपने ओटीटी प्लेटफार्म डिज़नी + हॉटस्टार प्रदान करेगा. इसलिए, प्रशंसक WI बनाम ZIM का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर ट्यून कर सकते हैं. फैनकोड अपने ऐप और वेबसाइट पर जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज ODI मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भी प्रदान करेगा. दोनों प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए प्रशंसकों को सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2023 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).