वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की चोट में हो रहा है सुधार, इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियंस के फीजियो नितिन पटेल के मार्गदर्शन में चोट से उबरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गए वीडियो के मुताबिक, अल्जारी जिम में पसीना बहाते देखे जा सकते हैं, साथ ही क्रिकेट विश्वकप की पृष्ठभूमि शैडो गेंदबाजी करते भी देखे जा सकते हैं.

अलजारी जोसेफ (Photo Credits: File Photo)

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फीजियो नितिन पटेल (Nitin Patel) के मार्गदर्शन में चोट से उबरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गए वीडियो के मुताबिक, अल्जारी जिम में पसीना बहाते देखे जा सकते हैं, साथ ही क्रिकेट विश्वकप की पृष्ठभूमि शैडो गेंदबाजी करते भी देखे जा सकते हैं.

अल्जारी ने इस साल आईपीएल में पदार्पण किया था और अपने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर छह विकेट झटके थे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के दौरान उन्होंने फील्डिंग करते हुए अपना कंधा चोटिल कर लिया था.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: अल्जारी जोसेफ की तूफान में ढेर हुई सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी, मुंबई ने 40 रनों से हराया

इसी चोट के कारण वह न सिर्फ लीग से बाहर हो गए थे बल्कि विश्व कप से भी बाहर हो गए. इसके बाद मुंबई इंडियन ने उनके इलाज का जिम्मा उठाया. जब तक अल्जारी पूरी तरह से फिट नहीं हो जाते, तब तक फ्रेंचाइजी उनका समर्थन करती रहेगी. अगले दो महीने तक अल्जारी के स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया जारी रहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड