जेसन होल्डर ने कहा- शेनन गैब्रिएल का दिला काफी बड़ा, उन्होंने काफी कुछ झेला

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने शेनन गैब्रिएल की जमकर तारीफ की है और कहा है कि इस तेज गेंदबाज ने पहले मैच में जिस तरह का प्रदर्शन किया, वो हैरानी वाली बात नहीं है. टीम में पहले रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल हुए गैब्रिएल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजेस बाउल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 137 रन देते हुए नौ विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

जेसन होल्डर (Photo Credits: IANS)

उन्होंने कहा, "गैब्रिएल ने जो किया वो हैरान करने वाली बात नहीं है. उनका दिला काफी बड़ा है. उन्होंने काफी कुछ झेला है." उन्होंन कहा, "वह पूरी शिद्दत से सफलता चाहते हैं. उनका शरीर उस तरह से काम नहीं कर रहा है जिस तरह से वे चाहते हैं. लेकिन, उन्हें फिट होकर वापसी करते हुए देखना और वेस्टइंडीज के लिए तेज गेंदबाजी करते हुए देखना हमेशा से अच्छा रहता है."

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | डोपिंग और मैच फिक्सिंग की तरह ही नस्लवाद के दोषी खिलाड़ियों को सजा दी जाये: होल्डर

होल्डर ने कहा, "उन्हें इस मैच में जिस तरह से सफलता मिली है, वे इसके हकदार हैं. मैं गैब्रिएल के लिए काफी खुश हूं. मैं जानता हूं कि वह किस दौर से गुजरे हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के सामने रखा 183 रनों का टारगेट, शिम्रोन हेटमायर ने खेली धमाकेदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\