WI vs PAK 3rd ODI 2025 Scorercard: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को दिया 295 रनों का टारगेट, शाई होप ने ठोका शतक, यहां देखें पहली पारी का लाइव स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज़ ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 294 रन बनाए. इस तरह पाकिस्तान को जीत के लिए 295 रनों का लक्ष्य मिला है. तीन मैचों की सीरीज़ फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है, और यह मैच विजेता का फैसला करेगा.

पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter/@PCB)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का तीसरा मुकाबला 12 अगस्त(मंगलवार) को त्रिनिदाद (Trinidad) के ब्रायन लारा स्टेडियम, तारूबा (Brian Lara Stadium, Tarouba, Trinidad) में खेला जा रहा हैं. जिसमें वेस्टइंडीज़ ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 294 रन बनाए. इस तरह पाकिस्तान को जीत के लिए 295 रनों का लक्ष्य मिला है. तीन मैचों की सीरीज़ फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है, और यह मैच विजेता का फैसला करेगा. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता, देखिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज़ की पारी के नायक रहे कप्तान और विकेटकीपर शाई होप ने केवल 94 गेंदों में नाबाद 120 रन बनाए. उनकी इस शानदार पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. विकेट के पतन के बीच होप ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और तेज़ गति से रन बनाए. शुरुआत में वेस्टइंडीज़ को तेज़ झटके लगे. ब्रैंडन किंग 5 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हो गए, जबकि एविन लुईस ने 37 (54 गेंद, 1 चौका, 3 छक्के) रन बनाए. कीसी कार्टी 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 30वें ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड 15 रन बनाकर साइम अय्यूब का शिकार बने.

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

अंतिम ओवरों में रोस्टन चेज़ (36 रन, 29 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) और जस्टिन ग्रेव्स (नाबाद 43 रन, 24 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) ने तेज़ बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को 290 के पार पहुंचाया. पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद (9 ओवर, 34 रन, 2 विकेट) सबसे किफायती गेंदबाज़ रहे, जबकि नसीम शाह ने 2 विकेट झटके लेकिन 10 ओवर में 72 रन लुटा दिए। मोहम्मद नवाज़ और साइम अय्यूब को 1-1 सफलता मिली. अब पाकिस्तान को सीरीज़ जीतने के लिए 295 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल करना होगा. इस विकेट पर बल्लेबाज़ी आसान नज़र आ रही है, लेकिन वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ों को रोकना आसान नहीं होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड