Nicholas Pooran of Bihari Origin: क्या निकोलस पूरन के पूर्वज थे बिहारी? नेटिज़ेंस ने वेस्टइंडीज क्रिकेटर की पुरानी तस्वीरें शेयर कर किया बड़ा दावा, जानें क्या है पूरी सच्चाई

Nicholas Pooran of Bihari Origin: क्या निकोलस पूरन बिहार मूल के हैं? पारंपरिक बिहारी शादी की पोशाक पहने एक नवविवाहित जोड़े के साथ वेस्टइंडीज और लखनऊ सुपर जाइंट्स स्टार की तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस को भी ऐसा ही लगा. पुरानी तस्वीर पूरन के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से ली गई है. तस्वीर में वह जोड़े के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, नेटिज़न्स ने कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज की जड़ें बिहार में हैं और उनके पूर्वज अतीत में बिहार से कैरेबियन गए थे. फैन ने यह भी दावा किया कि पूरन के तीन-चार पीढ़ी पहले के पूर्वज भोजपुरी बोलते थे.