कप्तान विराट कोहली केरल की खूबसूरती के हुए कायल, सभी को आने की दी सलाह

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी सीरिज के पाचवें वनडे मैच के लिए भारतीय टीम केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम पहुंच चुकी है.

कप्तान विराट कोहली (Photo Credit: Twitter)

तिरुवनन्तपुरम: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी सीरिज के पाचवें वनडे मैच के लिए भारतीय टीम केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम पहुंच चुकी है. हम आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही केरल में भयानक बाढ़ के वजह से भारी संख्या में जान-माल की हानि हुई थी. लेकिन अब वहां का जन जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने केरल की खूबसूरती और वहां मिले स्वागत के बाद एक स्पेशल नोट लिखा, और लोगों से केरल घूमने की अपील की है.

भारतीय कप्तान कोहली ने अपने नोट में लिखा, 'मुझे यहां आना बहुत पसंद है, और इस राज्य की ऊर्जा मुझे बहुत प्रभावित करती है. मैं सभी लोगों से कहना चाहूंगा कि यहां की ऊर्जा और गॉड्स ओन कंट्री (केरल पर्यटन का टैगलाइन) को महसूस करने के लिए यहां आएं. कोहली ने कहा केरल फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो चुका है, और यह पूरी तरह से सुरक्षित है. इस शानदार जगह को शुक्रिया, मैं यहां जब भी आता हूं बहुत आनंद महसूस करता हूं. प्यार और शुभकामनाएं... विराट कोहली.' केरल के पर्यटन मंत्री ने कोहली का शुक्रिया अदा करते हुए उनका नोट ट्विटर पर शेयर किया है.

बीसीसीआई ने भी केरल में हुए पारंपरिक अंदाज से स्वागत की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर ट्विट की है.

Share Now

संबंधित खबरें

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Live Streaming In India: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर इस सीजन में पहली जीत दर्ज कर पाएगी चेन्नई सुपर किंग्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RCB vs CSK, IPL Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें