भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी आक्रामकता का मतलब जीत का जुनून है

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को एक बेहतरीन कप्तान के साथ-साथ आक्रामक खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है और इस आक्रामकता को उन्होंने जीत का जुनून करार दिया है.

विराट कोहली (Photo Credit: BCCI)

ब्रिस्बेन: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को एक बेहतरीन कप्तान के साथ-साथ आक्रामक खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है और इस आक्रामकता को उन्होंने जीत का जुनून करार दिया है. आस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से पहले मंगलवार को कोहली ने संवादताताओं से अपनी आक्रामकता के बारे में पूछे जाने पर यह बयान दिया.

कोहली ने कहा, "हर किसी के लिए आक्रामकता के अलग मायने और परिभाषा है. मेरे लिए आक्रामकता का मतलब जीत का जुनून है. मैं हर हाल में जीत हासिल करना चाहता हूं. एक आक्रामकता का मतलब यह भी हो सकता है कि आप किसी स्थिति को लेकर कितने जुनूनी हैं और अपनी टीम के लिए 110 प्रतिशत देना मेरा जुनून है." यह भी पढ़ें- आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग: कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने मारी बाजी

कप्तान ने कहा, "वैसे आक्रामकता मैदान पर प्रतिस्पर्धी टीम के खिलाफ स्थिति पर निर्भर करती है. अगर वह आक्रामकता दिखाएगी, तो हम भी इसका जवाब उसी प्रकार देंगे. हम वह टीम नहीं हैं, जो खुद से कुछ शुरू करती हो. हमने अपने सम्मान की एक रेखा तय की है और अगर कोई उसे लांघने की कोशिश करेगा, तो हम उसके खिलाफ खड़े होंगे."

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार को द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

Shreyas Iyer T20I Captaincy Record: हार के बावजूद श्रेयस अय्यर ने बनाया खास रिकॉर्ड, टी20I में लगातार 10 जीत के साथ इस खास सूची में हुए शामिल

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड