विराट कोहली ने कहा- देश के लिए खेलना किसी पर अहसान करना नहीं है
विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में सबसे तेजी से 10,000 वनडे रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली खुद को किसी बड़ी चीज का हकदार नहीं मानते हैं.
विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में सबसे तेजी से 10,000 वनडे रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली खुद को किसी बड़ी चीज का हकदार नहीं मानते हैं. कोहली का कहना है कि वह अब भी हर रन के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेंगे. कोहली ने कहा 'देश के लिए खेलना ‘किसी पर अहसान करना नहीं’ है.'
वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, 'बीसीसीआई टीवी' को दिए बयान में कोहली ने कहा, "10 साल तक खेलने के बाद भी मैं स्वयं को किसी बड़ी चीज का हकदार नहीं मानता हूं. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश के लिए खेलते हुए आपको हर रन के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि कई और लोग हैं, जो बेहद उत्सुकता से अपने देश के प्रतिनिधित्व का इंतजार कर रहे हैं."
SPECIAL: India captain @imVkohli speaks about scaling mount 10K and why the team will always hold prime importance before personal milestones. DO NOT MISS THIS - by @Moulinparikh #TeamIndia #INDvWI
Interview Link 📽️ 👉 - https://t.co/IFmGUsG6uB pic.twitter.com/aWlyUNSbjz
— BCCI (@BCCI) October 25, 2018
कोहली ने कहा, "ऐसे में जब आपको यह मौका मिला हो, तो आपके भीतर वह भूख और जुनून होना चाहिए. आपको कभी भी कुछ भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. किसी भी स्तर पर स्वयं को संतुष्ट न करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2018 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

