विराट कोहली को ICC ने दी वार्निंग, ये है मामला

इससे पहले, उन्हें 15 जनवरी-2018 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और 22 जून 2019 को विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ भी डिमेरिट अंक दिए गए थे. कोहली मैच के पांचवें ओवर में शॉट खेलकर रन के लिए भागे. इसी दौरान उनके सामने ही गेंदबाज हेंड्रिक्स आ गए. दोनों का कंधा टकराया.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

दुबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली को रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में ब्यूरेन हेंड्रिक्स को कंधा मारने के कारण आधिकारिक चेतावनी दिया गया और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है. आईसीसी की बयान के अनुसार, कोहली को आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 का दोषी पाया गया है. कोहली के अनुशासन रिकॉर्ड में एक और डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है. सितंबर 2016 के बाद से कोहली का यह तीसरा अपराध है और उनके खाते में तीन डिमेरिट अंक हो गए हैं.

इससे पहले, उन्हें 15 जनवरी-2018 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और 22 जून 2019 को विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ भी डिमेरिट अंक दिए गए थे. कोहली मैच के पांचवें ओवर में शॉट खेलकर रन के लिए भागे. इसी दौरान उनके सामने ही गेंदबाज हेंड्रिक्स आ गए. दोनों का कंधा टकराया.

कोहली ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और ऊपर लगे जुर्माने को भी स्वीकार कर लिया है, इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड